Gold Price Outlook: वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सोने ने निवेशकों को इस साल नवंबर तक 28 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। देशभर में सोने ने निवेशकों को मालामाल बनाया है और नवंबर में सुस्त प्रदर्शन के बावजूद इस साल अब तक 30 फीसदी तक का मुनाफा लोगों को मिला है।
धनतेरस और दिवाली के दिनों में ये मुनाफे का आंकड़ा 32 फीसदी के करीब था। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं कि साल 2025 में सोने का भाव बढ़ेगा या नहीं।

45 साल के आंकड़ें
पिछले 45 सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने और चांदी ने साल 2024 में सबसे ज्यादा तेजी का रिकॉर्ड स्थापित किया है। इतना ही नहीं, इससे पहले साल 2007 में सोना करीब 31 चढ़ा था और सबसे ज्यादा तेजी 133 प्रतिशत की साल 1979 में देखी गई थी।
निवेश का बढ़िया ऑप्शन बना सोना
अन्य निवेश के तरीकों से अलग और बढ़िया ऑप्शन के रूप में सोना, निवेशकों की पहली पसंद भी बनता हुआ दिखा है। आंकड़ों के अनुसार, इस साल सोने और चांदी ने कई अन्य निवेश विकल्पों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि सरकारी बॉन्ड ने केवल 0.49 प्रतिशत और कॉरपोरेट बॉन्ड ने 0.67 प्रतिशत का बेहद कम रिटर्न दिया है।
केंद्रीय बैंकों ने 60 टन सोना खरीदा
इतना ही नहीं, बैंकों के द्वारा भी स्वर्ण भंडार को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। अक्टूबर में दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने 60 टन सोना खरीदा, जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही है।
भारत ने अक्टूबर महीने में अपने स्वर्ण भंडार में 27 टन सोने की बढ़ोतरी की, जिससे इस साल जनवरी से अक्टूबर तक उसकी कुल खरीद बढ़कर 77 टन हो गई।
इससे पहले पिछले 11 सालों में सोना 2.5 गुना से भी ज्यादा महंगा हो गया है। जनवरी 2014 में जो सोना 29,462 रुपये के भाव चल रहा था, अक्टूबर 2024 में उसकी कीमत 82,000 के करीब पहुंच गई थी। हालांकि, नवंबर में इसमें गिरावट दर्ज की गई और यह 77,000 से स्तर तक जा पहुंचा था, लेकिन बाद में इसमें वापसी की। दिसंबर में यह 80,000 रुपये के आसपास सोने की कीमत देखी जा रही है।
साल 2025 में क्या बढ़ेगा सोने का भाव?
हिंदुस्तान न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, साल एचडीएफसी सिक्योरिटी में कमोडिटी और करंट उत्पाद के प्रमुख अनुज गुप्ता ने जानकारी दी है कि कई वजहों से नवंबर के दौरान सोने की कीमतों में तेजी अब थोड़ी धीमी पड़ती नजर आई थी। इन सबके बावजूद सोने के दाम वर्ष 2025 में 15 से 18 तक और बढ़ सकते हैं।
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
