नई दिल्ली, नवंबर 29। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को सोने के दाम नीचे फिसले हैं। आज 29 नवंबर को सोना फिर से सस्ता हुआ है। सोने का रेट 48100 रु के करीब आ गया है। आज सोने के साथ साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गयी है। इससे चांदी की कीमत 63100 रु के करीब पहुंच गए हैं। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
29 नवंबर को सोने और चांदी के रेट
सोमवार 29 नवंबर को सोने की कीमतों में कमजोरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 348 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48466 रु से गिर कर 48118 रु पर पहुंच गए। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय करीब 8000 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 517 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 63612 रु से गिर कर 63095 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 347 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 47925 रु और 22 कैरेट वाला सोना 319 रु सस्ता होकर 44076 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 261 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36089 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 204 रु गिर कर 28149 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
यहां से खरीदें सस्ता सोना
आज से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 पांच दिनों के लिए सब्सक्रिप्शन के लिए खुली है। इस स्कीम में गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइस 4,791 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है। इस बात की जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक ने दी है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 - सीरीज VIII सब्सक्रिप्शन के लिए 29 नवंबर से खुल कर 03 दिसंबर 2021 को बंद होगा।
ऐसे पाएं डिस्काउंट
भारत सरकार ने आरबीआई की सलाह से उन निवेशकों को नॉमिनल वैल्यू पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देने का भी फैसला किया है, जो ऑनलाइन आवेदन करेंगे और आवेदन के लिए पेमेंट डिजिटल मोड के माध्यम से करेंगे। ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइस 4,741 रुपये प्रति ग्राम सोना होगा। बता दें कि सीरीज VII का इश्यू प्राइस 4,761 रुपये प्रति ग्राम सोना था। गौरतलब है कि आरबीआई भारत सरकार की ओर से बांड जारी करेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
