MCX Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है. आज 15 मई को वायदा बाजार में दोनों की कीमतों में भारी करेक्शन है. ट्रेड को लेकर बनी टेंशन के बीच बुलियन मार्केट पर दबाव है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने और चांदी के रेट लाल निशान में आ गए हैं. बता दें कि MCX सोने का भाव रिकॉर्ड हाई से करीब 8000 रुपए सस्ता मिल रहा है. ऐसे में समझना जरूरी है कि मौजूदा भाव पर सोने में खरीदारी करनी चाहिए या फिर इंतजार करें? क्योंकि इक्विटी मार्केट और डॉलर में मूवमेंट काफी तेज है और सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर माना जाता है.
धड़ाम से गिरे सोना-चांदी!
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गुरुवार को सोने का भाव 741 रुपए की गिरावट के साथ 91524 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. कारोबारी सेशन में सोने का रेट 91461 रुपए प्रति तक फिसल गया था. जबकि रिकॉर्ड हाई 99358 रुपए प्रति 10 ग्राम है. इस लिहाज से सोने की कीमत रिकॉर्ड से करीब 7900 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है.
MCX पर चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही. जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 1130 रुपए की गिरावट के साथ 94340 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है, जोकि शुरुआती कारोबार में 94325 रुपए तक फिसल गई. हालांकि, 1 किलोग्राम चांदी का हाइएस्ट रेट 103704 रुपए प्रति किलोग्राम है.
कमोडिटी एक्सपर्ट का सोने पर नजरिया
HDFC सिक्योरिटीज के अनुज गुप्ता ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड टेंशन घटने की वजह से बुलियन की मांग पर असर पड़ा, जोकि सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा जाता है. इसके अलावा अमेरिकी महंगाई के आंकड़े अप्रैल में अनुमान से ज्यादा ही नरम रहे, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बन रहा है. उन्होंने वायदा बाजार के लिए पोजिशनल पिक भी दिया है. अनुज गुप्ता ने कहा कि सोने का जून कॉन्ट्रैक्ट बेच कर चलें. इसे 93650 रुपए के लेवल पर बेचें. साथ ही नीचे में 90950 रुपए का टारगेट दिया है. इस ट्रेड के लिए 93650 रुपए का स्टॉप लगाने की सलाह दी गई है.

5 हफ्ते के निचले स्तर पर सोने का रेट
घरेलू ही नहीं विदेशी बाजारों में भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है. कॉमैक्स पर सोने की कीमतों में गिरावट से भाव करीब 5 हफ्तों के निचले स्तर पर आ गई है. कॉमैक्स पर सोने का रेट 3150 डॉलर के नीचे फिसल गया है. केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि सोने में गिरावट की वजह ग्लोबल ट्रेड टेंशन को लेकर आई राहत की खबर है, जिसमें चीन और यूएस के बीच ट्रेड टैरिफ को 90 दिनों के लिए घटाने का ऐलान किया है. इसके अलावा अमेरिका में महंगाई घटने का भी असर कीमतों पर दिख रही.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट की ओर से सलाह दी गई है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications