Gold Price on Record High: सोने और चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिल रहा है. बुलियन मार्केट में जोश की वजह ग्लोबल ट्रेड टेंशन, डॉलर इंडेक्स में कमजोरी समेत फैक्टर्स हैं. इसी वजह से घरेलू वायदा बाजारों में दोनों की कीमतों में रिकॉर्ड रैली देखने को मिल रही, जिससे पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं. घरेलू ही नहीं विदेशी बाजारों में भी सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं.
टूट गए सारे रिकॉर्ड्स
सोने की कीमतों में जोरदार तेजी के चलते सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का अप्रैल वायदा पहली बार 87866 रुपए के स्तर पर पहुंचा, जोकि ऑल टाइम हाई भी है. पिछले साल की होली से इस साल की होली तक की कीमतों में करीब 20000 रुपए यानी 30% तक की तेजी दर्ज की गई है.
सोने की तेजी के ट्रिगर्स
HDFC सिक्योरिटीज के करेंसी और कमोडिटीज प्रोडक्ट हेड अनुज गुप्ता ने बताया कि सोने की कीमतों को सुरक्षित निवेश के तौर पर बढ़ती मांग और अमेरिका में घटी महंगाई से सपोर्ट मिल रहा. अमेरिका में फरवरी में महंगाई के आंकड़े अनुमान से ज्यादा कम हुई, जिससे आगे फेडरल रिजर्व ब्याज दरों की ओर से ब्याज दरों में कटौती करने की संभावना बढ़ गई है. इसके तहत 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती हो सकती है. आमतौर पर माना जाता है कि कम ब्याज दरें सोने की कीमतों में जोश भरने का काम करती है.
केडिया कमोडिटी के अजय केडिया ने कहा कि 2025 में सोने का भाव तेजी से बढ़ रहा है. क्योंकि इस साल जनवरी में 110.17 के हाई से डॉलर इंडेक्स में अब तक 6% तक फिसल चुका है. साथ ही टैरिफ को लेकर बनी अनिश्चितताओं से भी कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है. चीन का गोल्ड रिजर्व भी फरवरी में बढ़ा है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक ग्लोबल गोल्ड डिमांड भी 2024 में 1% बढ़ी है. इसके अलावा दुनियाभर के सेंट्रल बैंक्स की ओर से सोने की खरीदारी 2024 में लगातार तीसरे साल जारी रही.
आगे कितना महंगा होगा सोने का भाव?
अजय केडिया ने कहा कि सोने में निवेश का अभी भी मौका है. उन्होंने होली पिक के तौर पर सोने में 85000 रुपए के लेवल पर एंट्री करने की सलाह दी है. इस पर 950000 रुपए प्रति 10 ग्राम का अपसाइड टारगेट दिया है, जोकि करीब 12% तक का रिटर्न दे सकता है. अनुज गुप्ता ने कहा कि सोने के लिए 90700 रुपए प्रति 10 ग्राम का टारगेट दिया है, जिसे 83500 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह दी गई है.

चांदी में भी बना रिकॉर्ड, आगे क्या?
सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी तूफानी तेजी है. MCX पर चांदी की कीमत पहली बार 100545 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंची. अनुज गुप्ता ने कहा कि होली से पहले चांदी ने जो रिकॉर्ड बनाया है वो आगे भी जारी रहने वाली है. क्योंकि चांदी की कीमत अगली होली तक 108400 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है, जिसके लिए 92100 रुपए प्रति किलोग्राम का स्टॉपलॉस बनाना है. वहीं, अजय केडिया ने कहा कि चांदी में 95000 रुपए प्रति किलोग्राम के लेवल पर एंट्री की जा सकती है, जोकि 130000 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है. यानी करीब 37% तक का रिटर्न संभव है.
विदेशी बाजारों में सोना-चांदी
घरेलू बाजारों की तरह सोने और चांदी की कीमतों ने विदेशी बाजारों में भी रिकॉर्ड बनाया है. कॉमैक्स पर पहली सोने का भाव 3000 डॉलर प्रति ऑन्स के लेवल को पार किया. टैरिफ अनिश्चतता और फेडरल रिजर्व की मॉनेटरी पॉलिसी में ब्याज दरें घटने की आशंका से कीमतों को सपोर्ट मिला. कॉमैक्स पर सोना 2025 में 12वीं बार रिकॉर्ड हाई टच किया, जोकि इस साल अब तक 14% की तेजी दिखा चुका है. 2024 में सोने का भाव 27% चढ़ा था. चांदी की कीमत भी 0.65% की बढ़त के साथ 34.50 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रही है.
More From GoodReturns

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
