सोने के दाम में इजाफा देखने को मिल रहा है। देशभर में 25 मार्च से जारी लॉकडाउन के चार चरणों में सोने की कीमतों ने पहले, तीसरे और चौथे चरण में कई रिकार्ड कायम हुए।
नई दिल्ली: सोने के दाम में इजाफा देखने को मिल रहा है। देशभर में 25 मार्च से जारी लॉकडाउन के चार चरणों में सोने की कीमतों ने पहले, तीसरे और चौथे चरण में कई रिकार्ड कायम हुए। याद दिला दें कि 25 मार्च से 14 अप्रैल तक लागू लॉकडाउन 1.0 में 24 कैरेट सोने का भाव 2610 रुपये उछला तो वहीं दूसरे चरण में सोने की चमक फीकी रही। 14 अप्रैल से 3 मई के बीच सोना केवल 121 रुपये ही चढ़ पाया, लेकिन तीसरे चरण यानी लॉकडाउन 3.0, जो 3 मई से 17 मई तक था, उसमें एक बार फिर सोने ने उड़ान भरी और कुल 1154 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछला।

बता दें कि 18 मई से 31 मई तक लॉकडाउन 4.0 लागू है। अभी इसमें एक सप्ताह से अधिक का समय है, लेकिन सोना 22 मई तक 794 रुपये तक उछल चुका है। वैसे इस साल जनवरी से 22 मई तक सोना करीब 7000 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। पहली बार सोना 9 अप्रैल को 45201 रुपये के नए शिखर पर पहुंच गया। चार दिन बाद यह रिकॉर्ड टूट गया और 13 अप्रैल को सोना पहुंच गया 46034 रुपये प्रति दस ग्राम पर। सोने ने इस दिन ऑल टाइम नया कीर्तिमान स्थापित किया, लेकिन 15 अप्रैल को यह भी ध्वस्त हो गया।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोना 46534 रुपये प्रति 10 ग्राम के एक और नए शिखर पर पहुंच गया। यह भी रिकॉर्ड अगले ही दिन 16 अप्रैल को टूट गया और 10 ग्राम गोल्ड की कीमत हो गई 46928 रुपये। इसके बाद 15 मई को सोना 47067 रुपये पर पहुंचकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इसके बाद 17 मई को 47861 रुपये पहुंच कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया। कोरोना संकट गहराने के साथ अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते कारोबारी तनाव से सोने का भाव इसी महीने 50 हजार रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच सकता है।
बता दें कि जानकारों के अनुसार, कोरोना के प्रकोप से वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में है। वहीं अमेरिका और चीन के बीच फिर व्यापारिक तनाव बढ़ता जा रहा है, जिससे निवेशकों का सोने के प्रति रुझान बढ़ा है। केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि कोरोनावायरस के प्रकोप से वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में है, वहीं अमेरिका और चीन के बीच फिर व्यापारिक तनाव बढ़ता जा रहा है, जिससे निवेशकों का रुझान निवेश के सुरक्षित साधन सोने के प्रति बढ़ गया है।
More From GoodReturns

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

Market Crash Today: CAS System और Crude Oil ने बिगाड़ी बाजार की चाल, एक्सपर्ट से जानिए अब क्या होगा?

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प



Click it and Unblock the Notifications