Gold Price Today: बुलियन मार्केट में आज यानी मंगलवार को गोल्ड काफी तेजी के साथ कारोबार करता दिख रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने और चांदी के भाव में भारी उछाल देखने को मिल रहा है।
वायदा बाजार में तेजी की वजह ग्लोबल संकेत हैं, क्योंकि कॉमैक्स पर भी सोने और चांदी में तेजी दर्ज की जा रही है. दरअसल, ट्रेडर्स की नजर अमेरिकी सेंट्रल बैंक पर है. बता दें कि जून पॉलिसी में US FED ब्याज दरों पर अपना निर्णय जारी करेगा, इसका सीधा असर बुलियन समेत अन्य बाजारों पर भी होगा. फिलहाल, महंगाई दर जून पॉलिसी में फेड के लिए सबसे बड़ी टेंशन रहेगा।

MCX पर क्या है गोल्ड प्राइस
अगर हम बात करें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर आज सोने का दाम 71992 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 9:30 बजे तक एमसीएक्स सोना 137 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का भाव
वहीं एमसीएक्स पर चांदी 85329 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 9:30 बजे तक एमसीएक्स चांदी 443 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
International स्तर पर गोल्ड प्राइस
अगर हम बात करें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत की तो यह 9:30 मिनट तक 2,344.47 डॉलर रही है। इसमें 5.96 डॉलर की तेजी देखने को मिली है। यह 0.26 परसेंट के आस पास की तेजी थी। इस समय तक सोने की कीमतों में बहुत तेजी देखने को मिल रही है।
International स्तर पर सिल्वर प्राइस
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी का भाव यह 9:30 मिनट तक 28.44 डॉलर रही है। इसमें 0.16 डॉलर की तेजी देखने को मिली है। यह 0.56 परसेंट के आस पास की तेजी थी।
सर्राफ़ा बाजार में सोने के दाम
आज यानी मंगलवार 14 मई को दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरट सोने के दाम 72970 रुपए प्रति 10 ग्राम है वहीं अगर 22 कैरट गोल्ड की बात करें तो इसके दाम 66900 रुपए प्रति 10 ग्राम है। आपकी जानकारी के लिए बता दें पिछले एक महीने से सोने और चांदी के दाम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है, सोने में निवेश करने वालों के लिए काफी ज्यादा चिंता का विषय बना हुआ है। आज सर्राफ़ा बाजार में सोने के भाव में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इजराइल और इराक युद्ध का असर भी गोल्ड के कारोबार पर पड़ता दिख रहा है। इस समय निवेशक गोल्ड में इन्वेस्ट करने से पहले विश्व के गोल्ड बाजार पर अपनी नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि गोल्ड अपने आप में एक किमती धातु है।
IBJA के अनुसार सोने का कारोबार
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार आज गोल्ड 72202 रुपए के स्तर पर खुला वहीं एक दिन पहले 72164 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था।
IBJA के अनुसार चांदी का कारोबार
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार आज चांदी 84080 रुपए के स्तर पर खुली है वहीं एक दिन पहले 83494 रुपए के स्तर पर बंद हुई थी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
