Gold Price Hyderabad: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा. सीमा पर दोनों पड़ोसी मुल्कों की बीच टेंशन का असर अब सोने की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा. सराफा बाजार में आज 10 मई को सोने का रेट तेवर दिखा रहा है. कीमतों में शुक्रवार की तेज गिरावट के बाद शानदार उछाल है. नतीजतन, ज्वैलरी खरीदारों को पहले से ज्यादा पेमेंट करने होंगे. हालांकि, घरेलू बाजार पर इंटरनेशनल मार्केट में भी चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वार्ता के चलते सोने का भाव उछलने का असर देखने को मिल रहा. क्योंकि डॉलर में कमजोरी दर्ज की जा रही.
सोने की कीमतों पर भारत-पाक टेंशन का असर
केडिया एडवाइजरी अजय केडिया ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से जियो-पॉलिटिकल रिस्क बढ़ रहा. इससे सोने को सपोर्ट मिल सकता है.डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी भी सोने की कीमतों में जोश भरने का काम कर रहा. हालांकि, शनिवार को अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार्ता के चलते डिमांड पर असर पड़ सकता है.
उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच टेंशन से सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने जैसे एसेट्स की डिमांड को बूस्ट करेगा. ग्लोबल फोकस भी पॉजिटिव ट्रेड सेंटीमेंट की तरफ शिफ्ट होगा. घरेलू फैक्टर्स की बात करें तो भारतीय रुपया कई महीनों के निचले स्तर पर फिसल गया है.
सराफा बाजार में तेवर दिखा रहा सोना
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के सराफा बाजार में आज शनिवार को सोने की कीमतों में जोश देखने को मिल रहा. हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 9,868 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 9,045 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 7,401 रुपए प्रति ग्राम है. चांदी की कीमत 111 रुपए प्रति ग्राम और 1,11,000 रुपए प्रति किलोग्राम है.

10 ग्राम सोने का रेट
हैदराबाद के सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 300 रुपए महंगा हो गया है, जोकि 90450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा. 100 ग्राम की कीमत भी 3000 रुपए की मजबूती के साथ 904500 रुपए तक पहुंच गया है. 24 कैरेट सोने की कीमत भी 330 रुपए उछलकर 98680 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. 100 ग्राम की कीमत 3300 रुपए की मजबूती के साथ 986800 रुपए पर बिक रहा है. इसी तरह 18 कैरेट सोने की कीमत 250 रुपए बढ़ गई है, जोकि 74010 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. 100 ग्राम का रेट भी 2500 रुपए उछलकर 740100 रुपए पर बिक रहा है.
देश के 5 अन्य प्रमुख शहरों में सोने का रेट
- बेंगलुरु - आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,868 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹9,045 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹7,401 प्रति ग्राम है.
- नई दिल्ली - आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,883 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹9,060 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹7,413 प्रति ग्राम है.
- चेन्नई - आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,868 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹9,045 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹7,455 प्रति ग्राम है.
- इंदौर - आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,873 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹9,050 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹7,405 प्रति ग्राम है.
- जयपुर - आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,883 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹9,060 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹7,413 प्रति ग्राम है.
More From GoodReturns

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
