Aaj Ka Sone Ka Bhav: आज दुबई में सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। आज अगर हम नजर डालें तो 18 से 24 सोने के दाम में जबरदस्त लुढ़कते दिख रहे हैं। आज दुबई में 24 कैरेट सोना 65,119.86 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले 66,196.69 रुपए प्रति 10 ग्राम था, लेकिन आज 24 कैरट गोल्ड प्राइस में 1070 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं आज 22 कैरट सोने के भाव भारतीय रुपए में 50,044.25 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 61,265.95 रुपए प्रति 10 ग्राम था। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम में फेरबदल लगातार जारी है।
18 कैरट सोने के दाम में भी गिरावट देखने को मिल रही है। आज दुबई में 18 कैरट सोने का दाम 50,044.25 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 50,123.59 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
अगर नजर डालें तो इजराइल और ईरान के बीच आपसी तनाव के कारण दुबई ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही थी, लेकिन फिलहाल सोने के भाव में थोड़ी राहत मिलती दिख रही है।
सोने का लेनदेन करते समय उसकी जांच पड़ताल हर पहलू से करनी चाहिए, क्योंकि ये महंगी और किमती धातु है और जेवरों की शुद्धता की जांच जरूर करें ऐसा करना जरूरी है, सोने के गहनों पर हमेशा हॉलमार्क के निशान को जरूर देखकर खरीदारी करें। है।
दुबई हमेशा से शैलानियों की पहली पसंद रहती है वहीं यहां आने वाले लोग सोने के जेवरों की खरीदारी में भी बिल्कुल पीछे नहीं रहना चाहते हैं। दुबई में सोने के बहुत खूबसूरत आभूषण मिलते हैं। सोना कारोबारी हमेशा एक चीज के बारे में बताता है की जब सोने की खरीदारी करें गोल्ड प्राइस और जेवर की शुद्धता की जांच जरुए करें।
MCX पर गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर आज गोल्ड प्राइस 72333 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 12:37 मिनट तक एमसीएक्स पर गोल्ड 713 रुपए की भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का कारोबार
आज एमसीएक्स पर चांदी 90853 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 12:37 मिनट तक एमसीएक्स चांदी 2160 रुपए की जबरदस्त गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम 12:40 मिनट तक 2,362.13 डॉलर रही है। इसमें 19.98 डॉलर की भारी कमी देखने को मिल रही है। यह 0.84 परसेंट के करीब की गिरावट थी। इस समय तक कॉमेक्स पर गोल्ड जबरदस्त कमी के साथ कारोबार कर रहा है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी का भाव
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी का दाम 12:40 मिनट तक 30.35 डॉलर रही है। इसमें 0.57 डॉलर गिरावट दर्ज की गई है। यह 1.84 परसेंट के करीब की गिरावट थी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
