आज फिर सोने की लगातार हो रही गिरावट पर आज ब्रेक लग गया। आज यानी मंगलवार को सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमत में फिर से तेजी लौट आई।
नई दिल्ली: आज फिर सोने की लगातार हो रही गिरावट पर आज ब्रेक लग गया। आज यानी मंगलवार को सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमत में फिर से तेजी लौट आई। सोने का भाव 47000 रुपए के आंकड़े के करीब आ गया है, वहीं चांदी की कीमत 69000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

78 रु की तेजी के साथ 48045 रुपये पर बंद हुआ सोना
सोमवार को 8 फरवरी को सोना 47512 पर बंद हुआ था। आज 9 फरवरी को देशभर के सर्राफा बाजारों में मंगलवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 455 रुपये की तेजी के साथ 47,967 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 78 रु की तेजी के साथ 48045 रुपये पर बंद हुआ।
430 रु की तेजी के साथ 69948 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 8 फरवरी को चांदी 68424 पर बंद हुई थी। वहीं आज 9 फरवरी को जबकि चांदी के भाव में 1094 रुपये की तेजी के साथ 69518 रुपये पर खुली। जबकि शाम को 430 रु की तेजी के साथ 69948 रु पर बंद हुई। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कितना सस्ता हुआ सोने-चांदी आज
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47967 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 47775 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43938 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35975 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 69518 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
ज्वैलरी खरीदने से पहले चेक करें दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
सोने के वायदा दाम में बढ़ोत्तरी
सोने एवं चांदी के वायदा भाव में मंगलवार को बढ़ोत्तरी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 11:21 बजे अप्रैल में डिलिवरी वाले सोने का दाम 164 रुपये यानी 0.34 फीसद की तेजी के साथ 48,003 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर हा था। इससे पिछले सत्र में अप्रैल अनुबंध वाले सोने का भाव 47,839 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, जून 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 145 रुपये यानी 0.30 फीसद की बढ़त के साथ 48,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पहले सोमवार को जून 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 47,945 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications