नई दिल्ली, अक्टूबर 16। आज दिल्ली और चेन्नई में आज सोने के दाम घटे हैं। मुंबई में सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 609 रु गिर कर 46350 रुपये पर आ गया। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट वाले सोने का रेट 660 रु फिसल कर 50560 रु हो गया। अगस्त 2020 में सोने के 56200 रु के ऑल टाइम हाई से अब भी काफी कम है। बात करें चेन्नई की तो वहां प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 500 रु गिर कर 44650 रुपये और 24 कैरेट के सोने का भाव 550 रु गिर कर 48710 रुपये पर आ गया। आगे जानिए बाकी शहरों में सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट।
कोलकाता और मुंबई के रेट
कोलकाता में भी सोने की कीमत घटी है। वहां प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का दाम 500 रु घट कर 46750 रुपये और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 500 रु घट कर 49450 रुपये रह गयी। मुंबई में सोने के दाम नहीं बदले हैं। वहां 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 47070 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 48070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बरकरार रहा।
हैदराबाद और बेंगलुरु
हैदराबाद और बेंगलुरु में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई। हैदराबाद में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 600 रु गिर कर 44,200 रुपये पर बंद हुए। वही 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव वहां 650 रु की गिरावट के साथ 48220 रुपये हो गया। बेंगलुरु में भी गिरावट के बाद 22 और 24 कैरेट सोने के रेट क्रमश: 44200 रु और 48220 रु पर रहे।
जानिए चांदी का रेट
इस बीच मुंबई, कोलकाता और दिल्ली में चांदी का भाव 63600 रुपये पर बरकरार रहा। चेन्नई में चांदी का भाव 300 रु गिर कर 67400 रुपये रह गया। मुंबई, कोलकाता और दिल्ली में कल भी चांदी के रेट नहीं बदले थे। आगे जानिए कुछ शहरों में सोने के रेट।
केरल और विशाखापट्टनम के रेट
केरल और विशाखापट्टनम में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। केरल में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 600 रु गिर कर 44200 रुपये पर बंद हुए। वही 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव वहां 650 रु गिर कर 48220 रुपये पर रहा। विशाखापट्टनम में भी 22 और 24 कैरेट सोने के रेट इतनी गिरावट के साथ क्रमश: 44200 रु और 48220 रु रहे।
अपने शहर के रेट देखें
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। तरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने का भंडार, उनकी ब्याज दरें, आभूषण बाजार, भौगोलिक तनाव और व्यापार युद्ध जैसे कारणों से सोने-चांदी के दाम बढ़ते-घटते हैं। बता दें कि इस समय सोने के दाम दबाव में हैं। जबकि जानकारों का मानना है कि आगे इनमें बढ़ोतरी हो सकती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
