सोने और चांदी दोनों की ही कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है। जहां सोने के दाम 47 हजार रुपए से नीचे आकर 46000 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी दोनों की ही कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है। जहां सोने के दाम 47 हजार रुपए से नीचे आकर 46000 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत की बात करें तो 49000 रुपए से 48000 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। न्यूयॉर्क और लंदन के बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। जानकारों की मानें तो अमरीकी फेड रिजर्व ने साफ कर दिया है कि नीतिगत ब्याज दरों में निगेटिव में नहीं लाया जाएगा।

बाजार में सोना चांदी हुआ सस्ता
आज भारतीय वायदा बाजार में सोना और चांदी सस्ता हुआ है। पहले बात सोने की करें तो आज सोने के दाम 452 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ 46679 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज सोना करीब 80 रुपए की गिरावट के साथ 47050 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुला था। वहीं बुधवार रात सोना 47131 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं बात चांदी की कीमत की करें तो इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिली है। चांदी 930 रुपए प्रति किलोग्राम कह गिरावट के साथ 48128 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज चांदी 856 रुपए की गिरावट के साथ 48202 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली थी। आपको बता दें कि कल चांदी 49058 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी में जबरदस्त गिरावट
बात विदेशी बाजारों की करें तो जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। न्यूयॉर्क में सोना करीब 19 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1,733.50 रुपए प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं यूरोपीय बाजारों में भी सोना 12 यूरो की गिरावट के साथ 1580 यूरो पर कारोबार कर रहा है। वहीं लंदन की मार्केट में सोने के दाम 10 पाउंड की गिरावट के साथ 1419 पाउंड प्रति ओंस की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं बात चांदी की करें तो न्यूयॉर्क में करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ 17.70 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं यूरोपीय बाजारों में चांदी करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ करीब 16 यूरो और लंदन के बाजार में करीब 14 पाउंड प्रति ओंस पर कारोबार कर रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications