आज सोना खरीदना सस्ता हो गया, वहीं चांदी की कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली। तो अगर आप भी सोने की खरीदारी का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है।
नई दिल्ली: आज सोना खरीदना सस्ता हो गया, वहीं चांदी की कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली। तो अगर आप भी सोने की खरीदारी का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आज आप सस्ते में सोना खरीद सकते है। देश भर के सर्राफा बाजारों 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही है।

सोमवार के मुकाबले मंगलावार को सोना 77 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 49247 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी में 13 रुपये की मामूली तेजी देखी जा रही है। आज चांदी 51793 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली। बता दें दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 49,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिका तो वहीं देशभर के सर्राफा बाजारों में 49324 रुपये पर।
सोने में गिरावट, जबकि चांदी में हल्की तेजी
वेबसाइट पर दी गई कीमत के मुताबिक 14 जुलाई को 24 कैरेट सोने की कीमत 49250 रुपए प्रति 10ग्राम हो गई तो वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 49050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। जबकि वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 45110 रुपए प्रति 10 ग्राम गो गया। वहीं 18 कैरेट के सोने की कीमत 46 रुपए नीचे गिरकर 36935 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहींचांदी की कीमत में 13 रुपए की मामूली बढ़त देखने को मिली है। मंगलवार को चांदी की कीमत 51793 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोना कब होगा सस्ता
जबतक कोरोना का संक्रमण दुनिया भर के देशों में बढ़ता रहेगा तब तक सोने की कीमतें कम होने के आसार नजर नहीं आ रहे। केडिया कमोडिटीज के डायरेक्टर के मुताबिक सोने के दाम तभी गिरेंगे, जब मार्केट में कोई कोरोना की वैक्सीन आ जाए और वह सफल भी हो। इसके अलावा भारत और चीन सोना नहीं खरीदते हैं तो दाम कुछ कम हो सकते हैं। फिर भी सोना 44000 से नीचे नहीं जाएगा। कोविड-19 संकट के चलते वैश्विक स्तर पर गिरी मांग से देश का रत्न और आभूषण निर्यात जून में 34.72 प्रतिशत गिरकर 1.64 अरब डॉलर (करीब 12,333 करोड़ रुपये) रह गया। रत्न और आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने यह जानकारी दी। पिछले साल जून में देश का रत्न-आभूषण निर्यात जून में 2.52 अरब डॉलर यानी 18,951 करोड़ रुपये का था।
क्या होता है वायदा बाजार
सोने का व्यापार दो तरह से होता है। एक हाजिर बाजार में और दूसरा वायदा बाजार में। वायदा कारोबार कमोडिटी एक्सचेंज पर किया जाता है। वायदा बाजार में वस्तु को डिजिटल माध्यम से बेचा और खरीदा जाता है। वायदा बाजार में वस्तु के पुराने और नए भावों के आधार पर भविष्य के भावों में सौदे किये जाते हैं। इस बाजार में एक तय तारीख तक के लिए सौदे होते हैं। वायदा बाजार का सीधा असर हाजिर बाजार पर पड़ता है। हाजिर बाजार और वायदा बाजार में वस्तु के भाव में कोई बड़ा अंतर नहीं होता है।
More From GoodReturns

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

Market Crash Today: CAS System और Crude Oil ने बिगाड़ी बाजार की चाल, एक्सपर्ट से जानिए अब क्या होगा?

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प



Click it and Unblock the Notifications