Gold Price Drop In Nepal: भारत ही नहीं भारत के पड़ोसी देश नेपाल भी सोने के गहनों की बहुत ज्यादा मांग रहती है, सोने के जेवरों के दीवाने आपको हर जगह देखने को मिल जाएंगे। इन दिनों नेपाल में गोल्ड चर्चा में बना हुआ है क्योंकि एक बार में 15,900 रुपए की कटौती की गई है। नेपाल भी भारत पर अपनी नजर बनाए रहता है जिसको देखते हुए नेपाल ने ये निर्णय लिया है।

भारत सरकार ने देश के नागरिकों के लिए जुलाई में पेश की गए बजट में 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी सोने-चांदी पर आयात शुल्क को कर दिया था, जिस कारण गोल्ड में काफी अच्छी गिरावट आई थी। भारत की तर्ज पर ही नेपाल सरकार ने ये फैसला लिया है जिससे गोल्ड के रेट में अधिक मात्रा में गिरावट देखने को मिल रही है।
भारत सरकार ने तो 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी सोने-चांदी पर आयात शुल्क को कर दिया था, लेकिन नेपाल सरकार ने सोने पर सीमा शुल्क को 50 फीसदी घटा दिया है। इस फैसले के बाद से यहां पर गोल्ड की कीमत मे 15,900 रुपए प्रति तोला (11.664 ग्राम) की गिरावट दर्ज की गई है। नेपाल सोना एवं चांदी डीलर संघों के महासंघ के मुताबिक, हॉलमार्क सोने का भाव 1,51,300 रुपए प्रति तोला तय किया गया है, जो बीते रविवार को यहां सोने का दाम 1,67,200 रुपए प्रति तोला था।
भारत और नेपाल में सोने का भाव क्या है
भारत में इन दिनों सोने के भाव में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है, नेपाल में सोने के दाम कम होने के बाद से भारत में भी सोने के भाव गिरावट देखने को मिल रही है। भारत में 10 ग्राम 22 कैरट सोने की कीमत 71200 रुपए पर है। भारत के मुकाबले अभी भी नेपाल में सोने के भाव बहुत ज्यादा है। सोने के गहने लेने वाले हमेशा गोल्ड रेट कम होने का इंतजार करते हैं।
इस कदम से रुकेगी तस्करी
भारत सरकार के आयात शुल्क घटाने के बाद से नेपाल में गोल्ड की कीमत में उछाल आया है लेकिन भारत में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है, जिस वजह से सोने की तस्करी बढ़ गई। नेपाल महासंघ के मुताबिक भारत और नेपाल की खुली सीमा की वजह से अवैध व्यापार अधिक बढ़ गया है। हालांकि, महासंघ ऐसे व्यापार को रोकने के लिए अहम कदम उठाने का फैसला लिया है, जिसमें सीमा शुल्क को 8% करा जाए। हालांकि, इसे सरकार ने 10 फीसदी करने को इजाजत दे दी है।
इतना घटाया आयात शुल्क
नेपाल सरकार ने सोने के आयात पर सीमा शुल्क बड़ी मात्रा में घटाया है, यहां पर सीमा शुल्क 20% से घटाकर 10% करने का फैसला लिया गया है। नेपाल सरकार की मंत्रिमंडल की बैठक में ये अहम फैसला लिया गया था। हालांकि, इसे सोमवार से लागू किया गया है। आपको पता होना चाहिए नेपाल सरकार ने अपने वित्त वर्ष के बजट में सोने पर सीमा शुल्क पांच प्रतिशत बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया था। भारत सरकार ने जुलाई में पेश किए बजट में गोल्ड और सिल्वर पर सीमा शुल्क को 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications