सोने की कीमत में तेजी का दौर लगातार जारी है। सोने और चांदी की कीमत अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सोने की कीमत में अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुके हैं।
नई दिल्ली: सोने की कीमत में तेजी का दौर लगातार जारी है। सोने और चांदी की कीमत अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सोने की कीमत में अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में सोने की बढ़ती कीमतों का असर भारतीय सर्राफा बाजार में भी देखने को मिल रहा है। अब सोने का हर दिन नया शिखर छूना आम बात हो गया है।

देशभर के सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना औसतन 341 रुपये उछलकर 53354 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला। जबकि बुधवार को यह 53013 पर बंद हुआ था। वहीं दिल्ली सर्राफा बाजार में यह 54000 के पार चला गया है। जबकि, आज चांदी 1040 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती होकर 63260 के रेट से खुली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक बुधवार को चांदी 64300 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
सोना-चांदी आज का भाव
= 24 कैरेट सोने का रेट (रुपये/10 ग्राम) 53,354 रहा।
= 23 कैरेट सोने का रेट (रुपये/10 ग्राम) 53140 रहा।
= 22 कैरेट सोने का रेट (रुपये/10 ग्राम) 48872 रहा।
= 18 कैरेट सोने का रेट (रुपये/10 ग्राम) 40016 रहा।
= 14 कैरेट सोने का रेट (रुपये/10 ग्राम) 31212 रहा।
= 999 चांदी रुपये/10 ग्राम 63260 रहा।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कोरोना के कारण घटी सोने की मांग
वहीं वैश्विक स्तर पर सोने की मांग अप्रैल-जून की तिमाही में 11 प्रतिशत घटकर 1,015.7 टन रह गई। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। हालांकि, इस अवधि में निवेश श्रेणी में पीली धातु की मांग में उल्लेखनीय इजाफा हुआ। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल-जून की अवधि में सोने की कुल मांग घटकर 1,015.7 टन रह गई, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 1,136.9 टन रही थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी की वजह से कई देशों में लगाई गई पाबंदियों के चलते सोने की मांग में गिरावट आई है। डब्ल्यूजीसी की 'सोने की मांग के रुख पर दूसरी तिमाही की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 की वजह से सोने की उपभोक्ता मांग घटी है। हालांकि, निवेश के रूप में इसकी मांग बढ़ी है। इस अवधि में निवेश के लिए सोने की मांग 98 प्रतिशत बढ़कर 582.9 टन रही, जो 2019 की समान तिमाही में 295 टन रही थी।
सिक्कों की मांग में गिरावट
सोने की छड़ ओर सिक्कों की मांग 32 प्रतिशत घटकर 148.8 टन रह गई, जो 2019 की दूसरी तिमाही में 218.9 टन रही थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान सोने और इसी तरह के अन्य उत्पादों में इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) की मांग 300 प्रतिशत की जोरदार बढ़ोतरी के साथ 434.1 टन पर पहुंच गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 76.1 टन थी। तिमाही के दौरान वैश्विक स्तर पर आभूषणों की मांग 53 प्रतिशत घटकर 251.5 टन रह गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 529.6 टन थी। प्रौद्योगिकी में सोने की मांग 18 प्रतिशत घटकर 80.7 टन से 66.6 टन रह गई। इसी तरह केंद्रीय बैंकों की सोने की शुद्ध खरीद 50 प्रतिशत घटकर 114.7 टन रह गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 231.7 टन थी।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications