इस सप्ताह यानी सोमवार से सोने के भाव में लगातार तेजी जारी है। आज सोने की कीमतों ने एक और नया इतिहास रच दिया है। कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली।
नई दिल्ली: इस सप्ताह यानी सोमवार से सोने के भाव में लगातार तेजी जारी है। आज सोने की कीमतों ने एक और नया इतिहास रच दिया है। कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली। अभी कुछ दिन पहले सोना 48300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया था। यह रिकॉर्ड भी आज यानी 24 जून को टूट गया। देश भर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 362 रुपये प्रति 10 ग्राम उछल कर 48482 रुपये पर पहुंच गया है। आज सोने का यह उच्चतम भाव है। वहीं चांदी भी 352 रुपये तेज हो गई है। चांदी आज 48792 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
कोरोना कहर में फिर आज सोने में भारी बढ़त
कोरोना के कहर से एक बार फिर सोने की चमक बढ़ गई है। घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को सोने का भाव फिर नई उंचाई पर पहुंच गई। सोने की वहीं 23 कैरेट सोने का भाव भी 361 बढ़कर 48288 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 22 कैरेट सोने का मूल्य अब 332 रुपये तेज होकर 44410 और 18 कैरेट का 36362 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि चांदी की कीमत 48440 रुपए से बढ़कर 48792 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
टूटेंगे सारे रिकॉर्ड, कीमत जा सकती 53000 के पार
बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमत में अभी और तेजी आएगी। सोना अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाला है। इस साल सोना 53,000 रुपए प्रति तोला यानी 10 ग्राम के भाव तक जा सकता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है। मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे बुधवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत 118 की तेजी के साथ 48,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इससे पहले मंगलवार को सोने की कीमत 48300 रुपए प्रति 10 ग्राम से गिरकर 48075 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
इस वजह से बढ़े सोने के दाम
अमेरिका में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने लिए वहां और राहत पैकेजों का ऐलान हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों को इस वजह से भी मजबूती मिल रही है। दरअसल चीन और अमेरिका में कोरोनावायरस संक्रमण के दूसरे दौर ने आर्थिक अनिश्चितता बढ़ा दी है। इससे अमेरिकी बाजार में गोल्ड की कीमतों थोड़ी तेजी दिखी। लॉकडाउन की वजह से शेयर बाजार को लगे झटके ने भी निवेशकों का गोल्ड की ओर रुझान बढ़ाया था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह जोर नहीं पकड़ेंगी तब तक निवेशकों की गोल्ड में होल्डिंग नहीं घटेगी। भारत में जो आर्थिक हालात हैं उसकी वजह से रिटेल बाजार में सोने की कीमत में उछाल आ रही है। वहीं आने वाले दिनों में सोने और चांदी में थोड़ा उछाल देखने के मिल सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
