सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को हफ्ते के पहले दिन सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है।
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को हफ्ते के पहले दिन सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को देशभर के सर्राफा बाजारों 24 कैरेट सोना आज गिरावट के साथ खुला वहीं चांदी के रेट में तेजी देखी जा रही है।

शुक्रवार के बंद भाव 51106 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले गोल्ड का भाव 41 रुपये गिरकर 51065 पर खुला। जहां तक चांदी की बात करें तो यह 611 रुपये प्रति किलो तेजी के साथ 65048 रुपये पर खुली। सोना अपने पीक से अब तक 5189 रुपये तक सस्ता हो चुका है वहीं चांदी करीब 10000 रुपये टूट चुकी है।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी कतिए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51065 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50861 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46776 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38299 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 65048 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोने की कीमत में 10% तक की गिरावट दर्ज
वहीं 1 महीने के भीतर सोना 5500 रुपए तक नीचे लुढ़क गया है। 7 अगस्त से लेकर अब तक सोने की कीमत में 10 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। मांग की कमी के साथ-साथ निवेशकों के उत्साह में आई कमी के चलते सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। सोने के भाव में बीते हफ्ते 800 रुपए से अधिक की गिरावट देखने को मिली। सोना तीन कारोबारी दिनों में ही 800 रुपए से अधिक नीचे लुढ़क गया। वहीं एक महीने के आंकड़े पर नजर डाले तो 7 अगस्त से 6 सितंबर के बीच में सोने की कीमत में 5500 रुपए की गिरावट आई। सोना 7 अगस्त को जहां 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना-चांदी
वैश्विक स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक, सोमवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.35 फीसद या 6.70 डॉलर की बढ़त के साथ 1,941 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.03 फीसद या 0.61 डॉलर की बढ़त के साथ 1,934.55 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी के भाव की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, कॉमेक्स पर सोमवार सुबह चांदी की वायदा कीमत 2.07 फीसद या 0.55 डॉलर की बढ़त के साथ 27.27 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखी। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.44 फीसद या 0.12 डॉलर की बढ़त के साथ 27.03 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications