आज के समय में आप गोल्ड से भी पैसा कमा सकते हैं. वहीं इस स्कीम के जरिए आपका सोना सुरक्षित भी रहेगा. अगर आपके घर में ऐसा कोई गोल्ड का आइटम पड़ा है, जिसे आप इस्तेमाल नहीं कर रहें है, तो इसे गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम में लगाना अच्छा विकल्प रहेगा.

इस आर्टिकल में हम जानेंगे की आप गोल्ड को सुरक्षित रख कैसे पैसा कमा सकते हैं. आपकी घर बैठे ही अच्छी कमाई हो जाएगी और इसके लिए आपको कुछ करने की आवश्यकता नहीं है.
क्या है Gold Monetization Scheme?
गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम को साल 2015 में लॉन्च किया गया था. इसका उद्देश्य घरों और मंदिरों में पड़े सोने को इकोनॉमी में लाना था. वहीं देश में सोने की डिमांड की निर्यात पर निर्भरता कम करना है. चलिए जानते हैं कि आप इससे पैसे कैसे कमा सकते हैं?
Gold Monetization Schemes On Bank: कैसे कमा सकते हैं पैसे ?
गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम में आम आदमी से लेकर केंद्र या राज्य सरकार तक अपना सोना रख सकते हैं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा की आप हिंदू अविभाजित परिवार है, कोई कंपनी है, चैरिटेबल संस्थान है या पार्टनरशिप फर्म आप इसमें निवेश कर मोटा पैसा कमा सकते हैं.
आप इस स्कीम में 10 ग्राम सोना रखकर भी मोटी रकम कमा सकते हैं.
इस स्कीम में सोना रखने के लिए आपको पहले केवाईसी करनी होगी. जिसके बाद आपको बैंक को सोना देगा. फिर बैंक आपके सोने की शुद्धता की जांच करेगा. इसके बाद आपको बैंक की तरफ से डिपॉजिट रसीद दी जाएगी. बैंक आपका गोल्ड डिपॉजिट अकाउंट खोलेगा.
इतनी हो जाएगी कमाई
अगर आप गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम में निवेश करते हैं, तो आपका शॉट टर्म, मीडियम टर्म और लॉन्ग टर्म के हिसाब से अकाउंट खोला जाता है. शॉट टर्म पिरियड में आपको गोल्ड बैंक में 1 से 3 साल के लिए रखा जाता है. इसमें आपको मिलने वाला ब्याज बैंक द्वारा तय किया जाता है.
वहीं मीडियम और लॉन्ग टर्म में आपका सोना सरकार के पास जमा होता है. सोने को 5 से 7 साल के लिए जमा करने पर आपको 2.25 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिलता है. वहीं अगर आप इसे 12 से 14 साल के लिए जमा करते हैं, तो आपको 2.50 फीसदी के हिसाब से ब्याज दिया जाता है.
अपना सोना कैसे ले वापस ?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक अगर आप शॉर्ट टर्म के लिए सोना रखते हैं, तो आपको सोना वापस मिल जाता है. लेकिन अगर आप इसे लॉन्ग या मीडियम टर्म के लिए सोना रखते हैं, तो आपको सोना वापस नहीं मिलता. आपको जो पैसे मिल रहे हैं, वहीं आपके सोने की कीमत होती है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications