Gold Monetization Scheme ke Fayde: अगर आपके घर में रखा हुआ सोना आपकी चिंता को बढ़ा रहा है, तो अब परेशान होने की कोई बात नहीं है। इस समय शादी विवाह का फंक्शन भी चल रहा है और लोग काफी सोने के आभूषण खरीद रहे हैं या फिर शादी विवाह वाले घर में भी गोल्ड की काफी ज्वेलरी मौजूद है। अगर आप घर से बाहर जाते हैं, तो भी घर पर रख गहनों की चिंता लगी रहती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बता रहे हैं जिसमें, आपका सोना सुरक्षित रहेगा साथ ही उसे पर आपको इंट्रेस्ट भी मिलता रहेगा। गैरतलब है कि इस सोने पर अपने ब्याज पर किसी भी तरह का टैक्स नहीं लगता है।
आपको बताते चलें कि स्कीम नई नहीं है, इसे सरकार द्वारा साल 2015 में शुरू किया गया था। इस योजना का नाम है गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम जिसे स्वर्ण मौद्रिकरण योजना भी कहा जाता है। इस योजना के तहत आप अपने पास मौजूद सोने के सिक्के, गोल्ड बार और गहने बैंकों के पास जमा करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि इस योजना से सरकार को क्या लाभ होगा। तो बताते चलें कि सरकार ने यह गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम विदेश से आने वाले सोने के इंपोर्ट को कम करने के लिए शुरू की थी।
गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम के तहत सोना जमा करने पर आपको निश्चित ब्याज की गारंटी मिलती है। इस पर आपको हर साल ब्याज दिया जाता है, और मार्केट के हिसाब से उसकी कीमत भी बढ़ती रहती है। इसमें आपको एक निश्चित अवधि के लिए सोना जमा करना पड़ता है। इसके बाद जब आप मैच्योरिटी पूरी होने पर पैसे और ब्याज मिलते हैं, तो आपको बढ़ी हुई कीमत के साथ ही हर साल मिले ब्याज का भुगतान किया जाता है और इस पर किसी भी तरह का टैक्स नहीं लगता है।
तीन टर्म प्लान है मौजूद
इसमें आप जितने लंबे समय के लिए सोना रखेंगे, आपका फायदा होने का चांस भी उतना ही ज्यादा होगा। आपको बताते चलें कि इस योजना के तहत आप शॉर्ट टर्म, लॉन्ग टर्म और मीडियम टर्म में अपने सोने को जमा कर सकते हैं। शॉर्ट टर्म योजना के अंतर्गत आपको 1 से 3 साल के लिए अपने सोने को बैंक के पास रखना पड़ता है। वही मीडियम टर्म में 5 से 7 साल तक के लिए आप सोना कर सकते हैं। इसके साथ ही लॉन्ग टर्म में 12 से 15 साल के लिए सोना जमा करना पड़ता है।
किस पर मिलती है कितनी ब्याज दर
आपको बताते चलें की शॉर्ट टर्म प्लान में बैंक ब्याज दर को अपने हिसाब से डिसाइड करता है। वहीं 5 से 7 साल के मीडियम टर्म प्लान में आपको 2.25 फीसदी का सालाना ब्याज मिलता है और यह फिक्स होता है। वही आप अगर आपने 12 से 15 साल के लिए सोना जमा कर रखा है तो आपको सालाना 2.5 फीसदी करता है ब्याज मिलता है।
इस बात का रखें खास ख्याल
इस योजना में निवेश करने से पहले आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अगर आप शॉर्ट टर्म में निवेश करते हैं, तो आपको ब्याज दर के साथ सोना वापस किया जाता है। लेकिन अगर आपने मीडियम और लॉन्ग टर्म प्लान चुना है, तो आपको जमा किया हुआ सोना नहीं दिया जाता है, बल्कि उसकी मौजूदा कीमत और उस पर मौजूद ब्याज दिया जाता है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
