नयी दिल्ली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमसीएक्स) देश का पहला सर्राफा (Bullion) इंडेक्स 'बुलडेक्स' लॉन्च करने वाला है। एमसीएक्स बुलडेक्स 24 अगस्त को लॉन्च होगा। एमसीएक्स की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में एक्सपायर होने वाले एमसीएक्स आईकॉमडेक्स बुलियन इंडेक्स फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 24 अगस्त से निवेशकों के लिए ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। एमसीएक्स गोल्ड की ट्रेडिंग के लिए एक शानदार और सुरक्षित प्लेटफॉर्म है। यहां गोल्ड में ट्रेडिंग करना बेहद आसान भी है। जहां तक एमसीएक्स के लिए सर्राफा के लिए नए प्रोडक्ट का सवाल है तो ये इसके द्वारा पेश किया जाने वाला बुलियन कॉम्प्लेक्स का छठा प्रोडक्ट होगा। इससे पहले एमसीएक्स ने ट्रेडिंग के लिए 1-किग्रा गोल्ड, 100-ग्राम गोल्डमिनी, 8-ग्राम गोल्ड गिनी और 1-ग्राम गोल्ड पेटल लॉन्च किए हैं। इस सभी इंडेक्स में कारोबार हो रहा है।
वायदा कारोबार ट्रेडिंग
इनके अलावा एमसीएक्स पर 1-किग्रा गोल्ड का वायदा कारोबार भी होता है। हाल ही में 100-ग्राम गोल्डमिनी कॉन्ट्रैक्ट में ऑप्शन ट्रेडिंग की शुरुआत हो चुकी है। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि एमसीएक्स ने पिछले महीने बुलियन इंडेक्स फ्यूचर्स में मॉक ट्रेडिंग की थी। मॉक ट्रेडिंग किसी इंडेक्स पर सही से ट्रेडिंग की जांच के लिए की जाती है।
निवेशकों को होंगे कई फायदे
एमसीएक्स के अनुसार बुलडेक्स की बुनियादी संपत्ति सोना और चांदी होंगे, जिनके लिए मार्केट लॉट साइज 50 रखी जाएगी। दरअसल गोल्ड और सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट के उलट बुलडेक्स कैश में किए जाने वाला फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट होगा। इसके चलते ये निवेशकों को पसंद आएगा। इससे बुलियन फ्यूचर्स में निवेश बढ़ेगा और नतीजे में कमोडिटी डेरिवेटिव मार्केट बढ़ेगी। वहीं पिछले कुछ महीनों में आई सोना-चांदी में तेजी से भी एमसीएक्स को फायदा मिलेगा। अब हम आपको बताते हैं एमसीएक्स में ट्रेडिंग का तरीका और फायदे।
ऐसे करें एमसीएक्स के माध्यम से गोल्ड में ट्रेडिंग
ब्रोकर चुनें : एमसीएक्स में एंट्री करने के लिए ब्रोकरिंग फर्म सबसे अच्छा तरीका है। इसलिए किसी एक फर्म का चयन करें जो आपके मुताबिक सही हो। मगर यह देखें कि ब्रोकर एमसीएक्स पर रजिस्टर हो।
रजिस्टर : इसके बाद गोल्ड में ट्रेड करने के लिए आपको खुद को रजिस्टर करना होगा। इसके लिए आपको एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। यह ऐपलिकेशन संबंधित डिटेल के साथ भरा जाना चाहिए और जरूरी दस्तावेजों की कॉपी भी आपको देनी होगी। इस फॉर्म को जमा करने पर आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
कितनी है कम से कम राशि : हर कमोडिटी में एक न्यूनतम निवेश राशि होती है और आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि निवेश करते समय इस न्यूनतम जरूरत को पूरा करें। ये पैसा कमोडिटी की वैल्यू के आधार पर तय होती है।
मनी ट्रांसफर : बिना ब्रोकर को पैसा ट्रांसफर किए आप कोई ट्रेड नहीं कर सकते। यह मनी ट्रांसफर डीडी, चेक या नेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकता है। एक बार ऐसा करने के बाद आप अपने खाते में लॉग इन और ट्रेड कर सकते हैं।
एमसीएक्स पर अकाउंट खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज
- पैन डिटेल
- एडरेस प्रूफ (वोटर आईडी, डीएल, पासपोर्ट, आदि)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक अकाउंट डिटेल
एमसीएक्स पर गोल्ड में ट्रेडिंग के बेनेफिट
- एमसीएक्स सोने की कीमतें बाजार स्तर की हाजिर कीमतों से कम होती हैं
- एमसीएक्स कमोडिटीज की ट्रेडिंग के लिए एक लाभदायक और मुनाफा कमाने का प्लेटफॉर्म प्रदान करता है
- यहां आप कम से कम 1 ग्राम सोना भी खरीद सकते हैं, जबकि कम से कम 8 ग्राम रिडीम करके आपको फिजिकल फॉर्म में मिल सकता है
- यहां अपने सिर्फ अपनी उंगलियों से ही ट्रेड कर सकते हैं
- एमसीएक्स हाजिर भाव, मार्केट ट्रेंड और आसान खरीदारी के लिए अलावा लाइव प्राइस ब्रॉडकास्ट भी उपलब्ध करता है
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
