आज कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए कई राज्यों एवं शहरों में घोषित लॉकडाउन की वजह से सोमवार को भारत में सर्राफा बाजार बंद रहे।
नई दिल्ली: आज कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए कई राज्यों एवं शहरों में घोषित लॉकडाउन की वजह से सोमवार को भारत में सर्राफा बाजार बंद रहे। एचडीएफसी Securities ने यह जानकारी दी है। उल्लेखनीय है कि कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकारों ने 75 जिलों में लॉकडाउन कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्य कोरोनावायरस के मरीजों के उपचार के लिए अस्पतालों का चयन करेंगे।

एचडीएफसी स्कोरिटिज Securities के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि COVID-19 संक्रमण को रोकने के लिए कई राज्यों द्वारा किए गए लॉकडाउन की वजह से भारत में सर्राफा मार्केट बंद रहे। रुपये के मूल्य में जबरदस्त गिरावट के बावजूद मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव चढ़ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोने का रेट बिना किसी बदलाव के 1,493 डॉलर प्रति औंस और चांदी 12.58 डॉलर प्रति औंस पर है।
वायदा बाजार में ये रहे रेट
फ्यूचर मार्केट की बात की जाए तो प्रतिभागियों द्वारा सौदे बढ़ाने से सोमवार को सोने का वायदा भाव 1.01 फीसद चढ़कर 40,765 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोमवार को अप्रैल में डिलिवरी वाले सोने का भाव 407 रुपये चढ़कर 40,765 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। इसी तरह जून में डिलिवरी वाले सोने का दाम 562 रुपये यानी 1.39 फीसद की तेजी के साथ 40,965 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी आई है। मरीजों की संख्या 433 हो गई है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 8 लोग जान गंवा चुके हैं। अकेले 24 घंटे में 50 से अधिक नए मरीज आए हैं और तीन मौतें हुई हैं। दिल्ली, राजस्थान, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस की वजह से 31 मार्च तक लॉकडाउन है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के 16 जिलों को भी 25 मार्च तक लॉकडाउन किया गया है। इससे ग्राहकों और जनता को राहत देने के लिए कॉरपोरेट जगत भी आगे आया है। ऐसे में ज्यादातर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम या वेतन के साथ लीव की सुविधा दी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications