Gold Loan Interest Rates: अगर आप कम ब्याज पर गोल्ड लोन पाना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी आ गई है। कई सारे बैंक आपको कम ब्याज पर गोल्ड लोन दे रहे हैं। इनमें एचडीएफसी बैंक यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, भी शामिल है। अगर आप 5 लाख रुपये का लोन लेते हैं तो आपको हर महीने कितनी मंथली EMI देनी होगी? आइए जानते हैं।

HDFC बैंक इतना ले रहा है ब्याज
एचडीएफसी बैंक 5 लाख रुपये के दो साल के गोल्ड लोन पर 8.5 प्रतिशत ब्याज दर लेता है। इस पर मंथली EMI आपको ₹22,568 देनी होगी। यह दर बाकि बैंकों के मुकाबले काफी कम है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 8.7 फीसदी ब्याज दर के साथ सस्ता गोल्ड लोन प्रदान कर रहा है। इस पर 5 लाख रुपये के लोन पर मंथली ईएमआई ₹22,610 होगी।
इंडियन बैंक इतने ब्याज पर दे रहा है गोल्ड लोन
इंडियन बैंक 5 लाख रुपये के गोल्ड लोन पर 8.65 प्रतिशत ब्याज दर ले रहा है। इस पर मंथली ईएमआई ₹22,599 बनती है, जो एचडीएफसी बैंक के मुकाबले थोड़ा अधिक है।
बैंक ऑफ इंडिया इस ब्याज दर पर दे रहा है गोल्ड लोन
ये बैंक 8.8 प्रतिशत ब्याज दर दो साल के गोल्ड लोन पर ले रहा है। इसमें मंथली ईएमआई ₹22,631 होगी।
केनरा बैंक इतना ले रहा है ब्याज
केनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक दोनों ही 5 लाख रुपये के गोल्ड लोन पर 9.25 प्रतिशत ब्याज दर ले रहे हैं। इस पर मंथली ईएमआई ₹22,725 होगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा इतना ले रहा है ब्याज
बैंक ऑफ बड़ौदा 9.4 प्रतिशत ब्याज दर के साथ दो साल के गोल्ड लोन पर मंथली ईएमआई ₹22,756 लेगा।
आईसीआईसीआई बैंक इतना ले रहा है ब्याज
आईसीआईसीआई बैंक 10 प्रतिशत ब्याज दर के साथ दो साल का गोल्ड लोन दे रहा है। इसपर आपकी मंथली ईएमआई ₹22,882 होगी।
एक्सिस बैंक इतना ले रहा है गोल्ड लोन पर ब्याज
एक्सिस बैंक 5 लाख रुपये के गोल्ड लोन पर 17 प्रतिशत ब्याज दर लगाता है। इस पर मंथली ईएमआई ₹24,376 होगी।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इतना ले रहा है गोल्ड लोन पर ब्याज
SBI 5 लाख रुपये के दो साल के गोल्ड लोन पर 9.6 प्रतिशत ब्याज दर ले रहा है, और इसमें मंथली ईएमआई ₹22,798 होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications