आज 1 मार्च 2022 को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट बंद रहेगी। रोजाना सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।
नई दिल्ली, मार्च 1। आज 1 मार्च 2022 को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट बंद रहेगी। रोजाना सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। दुनिया में चल रहीं कई गतिविधियों के चलते सोना 50 हजार के पार हो चुका है। वहीं, चांदी 65 हज़ार रुपये के पार है। ऐसे में अगर आप आज सोना चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले बाजार के ताजा रेट को देखते हुए ही खरीदारी करें।

हालांकि कल यानी सोमवार को कीमतों में काफी तेजी आई थी। कल आज सोना 50696 और चांदी 65358 रुपये पर बंद हुई थी। रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध की खबर के बाद सोने के भाव आसमान छूने लगे है। हर रोज एक नया रिकॉर्ड बन रही है। रूस -यूक्रेन संकट का सीधा असर भारतीय सराफा बाजार में भी देखने को मिल रहा था। आज बाजार बंद होने के कारण हम अपने खबर में पिछले 1 महीने फरवरी का अकालन करेंगे। खबर के जरिए बताएंगे कि 1 महीने में सोने-चांदी कीमतों में कितना तेजी देखने को मिली है।
सोना 2,914 रु उछला जबकि चांदी 4,385 रु महंगा
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार बीते कल 28 फरवरी को गोल्ड का रेट 50890 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला है। वहीं 1 फरवरी को 47976 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला था। इस प्रकार आज सोना 2,914 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। बात करें अगर चांदी की तो बीते कल 28 फरवरी को 65354 रु पर खुली थी जबकि 1 फरवरी को चांदी 60969 रु पर बंद हुई थी। इस प्रकार चांदी 4,385 रु महंगा हो गई है।
ऑलटाइम हाई रेट से 5,504 रु सस्ता सोना
इसके बाद भी सोना अभी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5,504 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।
एमसीएक्स पर जानिए सुबह किस रेट पर हो रहा है गोल्ड में कारोबार
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। सोने में अप्रैल 2022 की फ्यूचर ट्रेड 594.00 रुपये की तेजी के साथ 50,815.00 तेजी के स्तर पर ट्रेड हो रही है। वहीं चांदी की मार्च 2022 की फ्यूचर ट्रेड 873.00 रुपये की तेजी के साथ 64,896.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में जानिए किस रेट पर हो रहा है गोल्ड का कारोबार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 3.17 डॉलर की गिरावट के साथ 1,905.54 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 24.38 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
सरकार दे रही है सस्ता गोल्ड खरीदने का मौका
सोने की कीमत सर्राफा बाजार में जहां 50 हजार रुपए के पार हो चुकी है। जहां सोने का भाव आसमान छू रहा है तो वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार आपको सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है। बीते कल से यानी 28 फरवरी 2022 से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 की दसवीं सीरीज शुरू हो गई है। यानी आपके पास 28 फरवरी से सस्ता सोना खरीदने का मोका है, हालांकि आपके पास ये मौका 4 मार्च कर की है। इस सीरीज में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइस 5109 रुपए प्रति ग्राम रखी गई है। वहीं अगर आप इसे ऑनलाइन खरीदते हैं तो आपको प्रति ग्राम पर 50 रुपए की अतिरिक्त छूट मिलती है। यानी आपको 5059 रुपए प्रति ग्राम का मूल्य चुकाना होगा। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications