नयी दिल्ली। भारत में सोना बेहद बेशकीमती माना जाता है। अगर देखा जाए तो यह जरूरी चीज तो नहीं, मगर लग्जरी प्रोडक्ट है। लोग इसे घर में बेहद संभाल कर रखते हैं। मगर आप इसे कितना भी संभाल कर रखें समय के साथ सोने की सूरत खराब हो जाएगी। सोने के आभूषणों को समय-समय पर साफ करना होता है। यदि आप ऐसा न करें तो ये भद्दे होते चले जाएंगे। अक्सर लोग गहनों की सफाई के लिए ज्वेलर के पास जाते हैं और पैसा खर्च करते हैं। पर हम आपको घर पर ही बिना पैसे खर्च किए गहनों को साफ करने का तरीका बताएंगे। इन तरीकों से आपके पुराने गहने भी नये की तरह चमकेंगे।
ऐसे चमकेंगे आपके गहने
सोने की पुरानी ज्वेलरी को नये जैसा बनाने के लिए आप सबसे पहले किसी बर्तन में गर्म पानी रखें और उसमें माइल्ड सोप अच्छे से मिलाएं। माइल्ड सोप की बजाय आप डिटर्जेंट या डिश-वॉश लिक्विड भी ले सकते हैं। फिर इस मिक्स हुए लिक्लिड में ज्वेलरी डालें और करीब 20 मिनट तक इसी में रहने दें। इसके बाद आपको गहने ठंडे पानी से धोएं। फिर सॉफ्ट कपड़ा ज्वेलरी पर लपेटें। कपड़ा ज्वेलरी को सुखाने के लिए लपेटें।
ब्रश का करें इस्तेमाल
गहनों पर तरह-तरह की नक्काशी हुई होती है, जिसके अंदर धूल मिट्टी जमा हो जाती है। इस गंदगी को साफ करने के लिए आपको किसी मुलायम ब्रश का इस्तेमाल करना होगा। ध्यान रहे कि मुलायम ब्रश को बेहद हल्के हाथ से चलाएं।
कॉटन का इस्तेमाल रहेगा बढ़िया
अपने सोने के गहनों को चमकाने के बाद इन्हें कॉटन में लपेट कर रखें। इससे होगा कि ये जल्दी गंदे नहीं होंगे। ऐसे में इन्हें बिना इस्तेमाल किए भी लंबे समय बाद ही साफ करने की जरूरत होगी। जानकारों के अनुसार येलो, वाइट या रोज गोल्ड के लिए बताया गया तरीका परफेक्ट है।
कौन से पानी का करें इस्तेमाल
एक और खास बात कि घर की टंकी के पानी के बजाय गहनों को साफ करने के लिए सोडियम फ्री सेल्टज़र या क्लब सोडा का इस्तेमाल ज्यादा सही है। कार्बोनेटेड लिक्विड से गहनों की चमक ज्यादा साफ आएगी। यदि आप ज्वेलरी को ज्वेलर से साफ कराएं तो पैसे देने होंगे।
परफ्यूम से होता है नुकसान
बहुत कम लोग जानते हैं कि परफ्यूम और मॉइस्चराइजर प्रोडक्ट्स से सोने की चमक कम होती है। यदि आपको इनमें से कोई प्रोडक्ट लगाती हैं तो ज्वेलरी को चमकाने का तरीका भी पता होना चाहिए।
घटा सोने का आयात
बताते चलें कि वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक सोने का आयात वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-फरवरी अवधि में 3.3 प्रतिशत गिर कर 26.11 अरब डॉलर रह गया। बता दें कि सोने के आयात का देश के चालू खाते घाटे (सीएडी) पर काफी प्रभाव रहता है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में देश में 27 अरब डॉलर का सोना आया था। सोने के आयात में गिरावट से देश का व्यापार घाटा भी कम हुआ है। चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों के दौरान सोने के आयात में गिरावट ने देश के व्यापार घाटे को 84.62 अरब डॉलर तक घटाने में मदद की है। पिछले कारोबारी साल के पहले 11 महीनों में यह 151.37 अरब डॉलर रहा था।
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications