नई दिल्ली, जनवरी 22। चेन्नई और मुंबई में सोने के दामों में गिरावट आई है। वहीं कोलकाता में भी सोने के दाम घटे हैं। कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 100 रु गिर कर 47700 रुपये पर है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट वाले सोने का रेट 100 रु गिर कर 54400 रु पर है। अगस्त 2020 में 56200 रु के ऑल टाइम हाई से सोना इस समय ज्यादा सस्ता नहीं बिक रहा है। बात करें दिल्ली की तो यहां प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 47800 रुपये और 24 कैरेट के सोने का भाव 52100 रुपये पर बरकरार रहा। आगे जानिए बाकी शहरों में सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट।
चेन्नई और मुंबई के रेट
चेन्नई में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का दाम 60 रु गिर कर 45880 रुपये और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 70 रु फिसल कर 50050 रु रही। मुंबई में सोने के दामों पर नजर डालें तो वहां 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 110 रु गिर कर 47530 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 110 रु फिसल कर 49530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
हैदराबाद और बेंगलुरु
हैदराबाद और बेंगलुरु में सोने के दाम घटे हैं। हैदराबाद में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 150 रु गिर 45500 रुपये पर बंद हुए। वहीं 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव वहां 160 रु फिसल कर 49640 रुपये हो गया। बेंगलुरु में भी 22 और 24 कैरेट सोने के रेट क्रमश: इतनी ही गिरावट के साथ 45500 रु और 49640 रु ही रहे।
जानिए चांदी का रेट
इस बीच मुंबई, कोलकाता और दिल्ली में चांदी का भाव 500 रु गिर कर 64900 रुपये पर पहुंच गया। चेन्नई में चांदी का भाव 300 रु गिर कर 69000 रुपये पर पहुंच गए। आगे जानिए कुछ शहरों में सोने के रेट।
केरल और विशाखापट्टनम के रेट
केरल और विशाखापट्टनम में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है। केरल में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने के रेट 150 रु गिर कर 45500 रुपये पर बंद हुए। वहीं 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 160 रु गिर कर 49640 रुपये पर पहुंचा। विशाखापट्टनम में भी 22 और 24 कैरेट सोने के रेट क्रमश: 45500 रु और 49640 रु हो गया।
जानिए अपने शहर के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
इसलिए घटते बढ़ते हैं सोने के रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने का भंडार, उनकी ब्याज दरें, आभूषण बाजार, भौगोलिक तनाव और व्यापार युद्ध जैसे कारणों से सोने-चांदी के दाम बढ़ते-घटते हैं।
आगे क्या होगा
सोने का रेट काफी कुछ दिनों में बढ़ा है। जानकारों का मानना है कि आगे इनमें और बढ़ोतरी हो सकती है। अगस्त 2020 में यह अब तक के सबसे ऊंचे रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे थे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications