नई दिल्ली, सितंबर 29। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को सोने के रेट बढ़े हैं। आज 29 सितंबर को सोना सिर्फ 132 रु महंगा हुआ है। सोने की कीमतें इस समय 46100 रु के भी नीचे बरकरार हैं। सोने के साथ ही आज चांदी के दाम ऊपर चढ़े हैं। मगर चांदी का रेट 60000 रु के नीचे बरकरार है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
29 सितंबर को सोने और चांदी के रेट
बुधवार 29 सितंबर को सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 132 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 45957 रु से चढ़ कर 46089 रु पर पहुंच गया। मगर यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से अभी भी करीब 10100 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 368 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 59628 रु से गिर कर 59996 रु पर आ गए।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 131 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 45904 रु और 22 कैरेट वाला सोना 121 रु महंगा होकर 42218 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी ऊपर चढ़ा। इसका दाम 99 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 34567 रु पर आ गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 77 रु चढ़ कर 26962 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। आगे जानिए 22 और 24 कैरेट सोने का अंतर।
गोल्ड में होगा नये तरीके से ट्रेड
सेबी ने स्पॉट गोल्ड ट्रेडिंग के लिए फ्रेमवर्क तैयार किया है। सेबी के गोल्ड के स्पॉट कारोबार के फ्रेमवर्क के तहत वॉल्ट मैनेजर गोल्ड डिपॉजिट स्वीकार कर सकते हैं और सिक्योरिटीज जारी कर सकते हैं, जिन्हें इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (ईजीआर) कहा जाएगा। ईजीआर को सिक्योरिटी के रूप में अधिसूचित किया जाएगा। इन ईजीआर में एक अलग सेगमेंट के रूप में एक्सचेंजों पर किसी भी अन्य सिक्योरिटीज (जैसे स्टॉक ऑप्शन या स्टॉक फ्यूचर्स) के रूप में कारोबार किया जा सकता है।
कितने वजन में होगा कारोबार
एक्सचेंज ईजीआर के डेनोमिनेशन (जैसे 1 ग्राम, 2 ग्राम आदि) तय कर सकते हैं। निवेशक जब तक चाहें ईजीआर को होल्ड कर सकते हैं या किसी वॉल्ट मैनेजर को इंस्ट्रूमेंट सरेंडर करके इसे अंडरलाइंड गोल्ड में बदल सकते हैं। कोई भी मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज ईजीआर ट्रेडिंग शुरू कर सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications