नई दिल्ली, जनवरी 11। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को सोने के दामों में कमजोरी दर्ज की गयी है। आज 11 जनवरी को सोना एक बार फिर से नीचे फिसला है। सोने का रेट 47600 रु के करीब हैं। आज सोने के दाम फिसले हैं, मगर चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गयी है। इससे चांदी की कीमत 60500 रु से अधिक हो गयी है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
11 जनवरी को सोने और चांदी के रेट
मंगलवार 11 जनवरी को सोने की कीमतों में कमजोरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 95 रु प्रति 10 ग्राम की कमजोरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47722 रु से गिर कर 47627 रु पर आ गए। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय करीब 8500 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 199 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 60351 रु से चढ़ कर 60550 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 95 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 47531 रु और 22 कैरेट वाला सोना 55 रु सस्ता होकर 43571 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 72 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35792 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 55 रु गिर कर 27917 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोने का आयात
भारत ने 2021 में 55.7 अरब डॉलर के सोने के आयात का रिकॉर्ड बनाया। ये पिछले साल यानी 2020 के दोगुने से भी अधिक रहा। सोने की कीमत घटने और शादियों के लिए सोने की खरीदारी से आयात काफी अधिक हो गया। भारत में 2020 में सोने का आयात 22 अरब डॉलर का रहा था। वहीं पिछला रिकॉर्ड 2011 में 53.9 अरब डॉलर पर बना था। 2021 में वो रिकॉर्ड भी टूट गया।
कितना वजन सोना आया
मात्रा के लिहाज से, भारत ने 2021 में 1,050 टन सोने का आयात किया, जो एक दशक में सबसे अधिक है। वहीं 2020 में 430 टन से अधिक सोने का आयात किया गया था। पिछले साल मांग मजबूत थी क्योंकि कोरोनोवायरस के कारण 2020 में बहुत सी शादियां 2021 तक के लिए स्थगित कर दी गयी थी। इसीलिए पिछले साल भारत में सोना काफी आयात किया गया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications