सोना खरीदने का काफी अच्छा समय चल रहा है। आज सोना सस्ता हुआ। आज फिर सोने की कीमतों में गिरावट आई है। आज लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है।
नई दिल्ली: सोना खरीदने का काफी अच्छा समय चल रहा है। आज सोना सस्ता हुआ। आज फिर सोने की कीमतों में गिरावट आई है। आज लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। 14 अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 530 रुपये सस्ता होकर 50,617 रुपये पर खुला। वहीं, चांदी में 1,874 रुपये की गिरावट दर्ज की। चांदी का हाजिर भाव 60,314 रुपये पर खुला।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50617 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50414 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46365 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 37963 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 60314 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोने की वायदा कीमतों में आया उछाल, चांदी में भी तेजी
एमसीएक्स पर सोने की वायदा कीमतों में बुधवार दोपहर मामूली बढ़त देखने को मिली है। बुधवार दिसंबर वायदा के सोने का भाव 0.26 फीसद या 130 रुपये की बढ़त के साथ 50,375 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा फरवरी, 2021 के सोने का वायदा भाव इस समय एमसीएक्स पर 0.37 फीसद या 185 रुपये की बढ़त के साथ 50,512 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। सोने के साथ ही चांदी के दाम में भी बुधवार दोपहर बढ़त देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत 1.01 फीसद या 613 रुपये की बढ़त के साथ 61,155 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर भी चांदी की वायदा और हाजिर कीमत में बुधवार दोपहर बढ़ोत्तरी देखने को मिली।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना-चादी का भाव
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बुधवार दोपहर सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार दोपहर सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.42 फीसद या 8 डॉलर की बढ़त के साथ 1,902.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.35 फीसद या 6.69 डॉलर की बढ़त के साथ 1,898.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बुधवार दोपहर चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार दोपहर कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 0.85 फीसद या 0.21 डॉलर की बढ़त के साथ 24.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.17 फीसद या 0.04 डॉलर की बढ़त के साथ 24.18 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।
सस्ते में सोना खरीदने के लिए बचे हैं 2 दिन
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 5,051 रुपए प्रति ग्राम तय किया है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2020-21 की श्रृंखला- सात अभिदान के लिए 12 अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक खुली रहेगी। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि, 'बॉन्ड का मूल्य अभिदान अवधि से पिछले सप्ताह के आखिरी तीन कारोबारी दिनों में 999 शुद्धता वाले सोने के औसत बंद भाव के आधार पर 5,051 रुपए प्रति ग्राम है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications