सोने चांदी के दाम में आज भी तेजी देखने को मिल रही है। वेडिंग सीजन के पहले ही सोने की कीमत में कभी चढ़ रहा है। एक बार फिर सोना 50 हजारी बनने की तैयारी कर रहा है।
नई दिल्ली: सोने चांदी के दाम में आज भी तेजी देखने को मिल रही है। वेडिंग सीजन के पहले ही सोने की कीमत में कभी चढ़ रहा है। एक बार फिर सोना 50 हजारी बनने की तैयारी कर रहा है। सोने एवं चांदी के वायदा भाव में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। तो दूसरी ओर सर्राफा बाजार दिल्ली में गुरुवार को सोने और चांदी के दाम बढ़ गए। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 46000 के आकड़ा को पार कर गया है। जबकि चांदी की कीमत 67000 के करीब है। आज 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में बदलाव देखने को मिली है।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
9,789 रुपए गिर चुका है सोना
बात करें अगर सोना के ऑल टाइम हाई रेट से तो 9,789 रुपए तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस कीमत की तुलना करें तो सोना इस भाव से 9,789 रुपए तक लुढ़क चुका है।
4 दिन में ऐसे बढ़े सोने-चांदी के रेट
बात करें अगर सोना के पिछले 4 दिनों की तो 31 मार्च को सोना 44190 पर बंद हुआ था, जबकि चांदी 62862 रु पर बंद हुई थी। वहीं कल यानी 7 अप्रैल को 45929 रु पर बंद हुई जबकि चांदी 66032 रुपये प्रति किलो के दर से बंद हुई। इस लिहाज से 4 दिन में सोना में 1,739 रु तेजी आई और चांदी में 3,170 रु की जबरदस्त तेजी देखी गई है।
जबरदस्त महंगा हुआ सोना-चांदी, तेजी के साथ बंद हुआ बाजार
259 रु तेजी के साथ 46411 रुपये पर बंद हुआ सोना
कल मंगलवार को 7 अप्रैल को सोना 45929 पर बंद हुआ था। आज 8 अप्रैल बुधवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव मंगलवार के मुकाबले 223 रुपये तेजी होकर 46152 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 259 रु तेजी हो कर 46411 रुपये पर बंद हुआ।
314 रु की तेजी के साथ 67219 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 7 अप्रैल को चांदी 66032 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 8 अप्रैल को जबकि चांदी 873 रुपये तेजी होकर 66905 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 314 रु तेजी हो कर 67219 रु पर बंद हुई।
जानें 24 से 14 कैरेट गोल्ड का रेट
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46152 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 45967 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 42275 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 34614 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 66905 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
फिर 50000 रु जल्द पहुंचेगा सोना
आज देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बैंक की ब्याज दरें एक दशक में सबसे कम हैं। आज की तारीख में भारत की बात करें तो रेपो रेट सिर्फ 4 फीसद के आसपास है। ब्याज दरें कम हैं, ऐसे में लोगों के लिए सोना ही निवेश का बेहतर विकल्प बना हुआ है। केडिया कैपिटल के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक पिछले साल गोल्ड की कीमतों में इजाफे की वजह लॉकडाउन, कोरोना के बढ़ते मामले, ब्याज दरों का कम होना, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी आदि थी। इस साल कमोवेश हालात वैसे ही हैं। ब्याज दरें अभी कम हैं। रुपया डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहा है। दुनियाभर में पाबंदियों का एक और दौर शुरू हो चुका है, ऐसे में लोग सुरक्षित निवेश के लिए एक बार सोने की तरफ रुख कर रहे हैं। इस वजह से जून तक सोना 50000 रुपये तक पहुंच सकता है।
सोने के वायदा भाव में आज आई कमी
सोने एवं चांदी के वायदा भाव में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 11 बजे जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 81 रुपये यानी 0.17 फीसद की गिरावट के साथ 46,281 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में यानी बुधवार को जून कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 46,362 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह अगस्त, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 30 रुपये यानी 0.06 फीसद की गिरावट के साथ 46,573 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। बुधवार को अगस्त अनुबंध वाले सोने का रेट 46,603 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, लेकिन क्यों हर रोज टूट रहा भाव, कितनी रह गई कीमत?



Click it and Unblock the Notifications