Import of Gold In India : देश में इस समय फेस्टिव सीजन चल रहा है। अधिकतर लोग दिवाली-धनतेरस की तैयारी कर रहे हैं। साल के इस समय पर गोल्ड सबसे अधिक खरीदी जाने वाली चीजों में से एक है। लोग सोने-चांदी के आभूषण खरीदते हैं। इस बार कोरोना की टेंशन भी कम है। इसलिए गोल्ड-सिल्वर की मांग काफी अधिक रह सकती है। पर क्या आप जानते हैं कि भारत में सोना कहां से आता है? भारत में जितने सोने की खपत है, उसका आधा ये एक छोटे से देश से मंगाता है। यहां हम आपको बताएंगे कि भारत में सोना कहां से आता है।
कहां से आता है सबसे अधिक सोना
भारत में सोने का महत्व बहुत अधिक है। भारतीय गोल्ड की ज्वेलरी खूब पसंद करते हैं। वहीं ये निवेश का भी शानदार विकल्प माना जाता है। कभी किसी कारण दुनिया भर के शेयर बाजार गिरते हैं, तो सोने में निवेश बढ़ जात है। ऐसा इसलिए क्योंकि सोने को सुरक्षित निवेश पनाहगाह माना जाता है। वैसे भारत दुनिया में सोने के सबसे अधिक आयात के मामले में दूसरे नंबर पर है। भारत के आयात का करीब आधा गोल्ड स्विट्जरलैंड से आता है।
बाकी गोल्ड कहां से आता है
वित्त वर्ष 2021-22 में स्विट्जरलैंड से भारत ने अपने कुल आयात का 45.8 फीसदी गोल्ड मंगाया। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात से 12.7 फीसदी, दक्षिण अफ्रीका से 7.3 फीसदी, गिनी से भी 7.3 फीसदी और पेरू से 4.9 फीसदी गोल्ड मंगाया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विदेशों से जो गोल्ड भारत आता है, उसका अधिकतर हिस्सा चेन्नई और इसके अलावा दिल्ली में आता है।
कितना आया सोना
वजन की बात करें तो पिछले साल यानी 2021 में स्विट्जरलैंड से 469.66 टन, यूएई से 120.16 टन, दक्षिण अफ्रीका से 71.68 टन और गिनी से 58.72 टन गोल्ड भारत में आया। स्विट्जरलैंड यूरोप का छोटा सा देश है। मगर ये लंबे समय से भारत को सबसे अधिक गोल्ड एक्सपोर्ट करता रहा है। यह दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड रिफाइनिंग सेंटर भी है।
गोल्ड की क्वालिटी शानदार
ये भी कहा जाता है कि स्विट्जरलैंड के गोल्ड की क्वालिटी दुनिया के बाकी देशों के गोल्ड की तुलना में ज्यादा बेहतर होती है। ये एक बड़ा कारण है कि स्विट्जरलैंड के गोल्ड की मांग काफी अधिक रहती है।
2021 का आयात
एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में सोना का आयात पिछले साल 1,067.72 टन रहा, जो 2020 में केवल 430.11 टन था। 2020 में कोरोना महामारी का डर था। न तो देश में गोल्ड आ रहा था और न ही लोग गोल्ड खरीद रहे थे। इससे पहले 2019 में गोल्ड का आयात 836.38 टन रहा था। यानी 2021 में सोने का आयात 2019 के मुकाबले 27.66 फीसदी अधिक रहा। अब एक बार फिर से कोरोना के मामले बेहद कम होने के चलते इस बार दिवाली पर गोल्ड की मांग काफी अधिक रहने की उम्मीद है। उम्मीद जताई जा रही है कि सोने की डिमांड में जोरदार तेजी दिख सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चीन सोने के आयात में भारत से आगे है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
