नयी दिल्ली। अगर आप लॉकडाउन में किसी शानदार और बेहतर रिर्टन देने वाले निवेश ऑप्शन की तलाश में हैं तो आपकी तलाश खत्म हो सकती है। हम आपको बताते हैं ऐसा ही एक शानदार निवेश ऑप्शन, जहां पैसा लगा कर आप तगड़ मुनाफा कमा सकते हैं। जोरदार मुनाफा कमाने के लिए इस समय गोल्ड ही बेस्ट ऑप्शन है। बता दें कि गोल्ड की कीमतें बीते मंगलवार को सात साल के उच्च स्तर पर पहुंच गईं। सोना हाजिर (Spot Gold) की कीमतें भी 0.6 फीसदी बढ़ कर 1,724.72 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इसका आखिरी उच्चतम स्तर फरवरी में रहा था, जब सोना 1690 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था। जानकार बताते हैं कि कोरोनावायरस के कारण आर्थिक मंदी की आशंका और अनिश्चितता से सोने की कीमतें बढ़ रही हैं। दरअसल ऐसे किसी संकट के समय निवेशक इक्विटी बाजार जैसे जोखिम वाले ऑप्शन से निकल कर गोल्ड जैसी सुरक्षित जगहों का रुख करते हैं। गोल्ड फंड्स ने पिछले एक हफ्ते में ही 6.24 फीसदी का रिटर्न दिया है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या निवेशकों को अब गोल्ड फंड में निवेश करना चाहिए?
असमंजस की स्थिति है बरकरार
निवेशकों को गोल्ड में निवेश करना चाहिए या नहीं इस पर जानकारों की राय थोड़ी अलग है। वैसे इस सवाल का जवाब उतना आसान भी नहीं है। सोना पहले से ही कई साल की ऊँचाई पर है और ये फिर से तगड़े रिटर्न दे इसकी संभावना बहुत अधिक नहीं है। मगर विशेषज्ञों का मानना है कि म्यूचुअल फंड निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो में गोल्ड रखना चाहिए। कोविड-19 महामारी की वजह से बनी अनिश्चितता से गोल्ड के दाम बढ़ेंगे। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि गोल्ड फंड अगले साल भी 20 फीसदी रिटर्न दें। जानकार मानते हैं कि गोल्ड फंड पहले ही ऊपर पहुंच चुके हैं। म्यूचुअल फंड निवेशकों को सोने में पहले ही निवेश करना चाहिए था। इस समय छोटी अवधि में गोल्ड के बेहतर रिटर्न के पीछे नहीं भागना चाहिए।
निवेश की भी है सलाह
एक अन्य विशेषज्ञ के अनुसार छोटी और लंबी अवधि की मैक्रोइकॉनॉमिक तस्वीर को देखते हुए सोना एक उपयोगी पोर्टफोलियो डायवर्सिफिकेशन टूल होगा और इस तरह आपको पूरे पोर्टफोलियो के जोखिम को कम करने में मदद भी करेगा। इसलिए निवेशकों को व्यवस्थित तरीके से सोने में निवेश करते रहना चाहिए। थोड़ी अस्थिरता के बावजूद, गोल्ड फंड पिछले एक महीने में 11.43 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा। वहीं इसने तीन महीनों में 18.51 फीसदी और एक साल में 46.46 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं पिछले एक साल में एसबीआई गोल्ड फंड ने धमाकेदार 64.42 फीसदी रिटर्न दिया।
अभी थोड़ा और ऊपर जा सकता है गोल्ड
COVID-19 महामारी से दुनिया की अर्थव्यवस्था पर संकट बरकरार है। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि सोना कुछ और समय के लिए ऊपर जा सकता है। ऐसे में निवेश के लिए गोल्ड अभी भी एक शानदार निवेश ऑप्शन हो सकता है। मगर सलाहकार कहते हैं कि बहुत अधिक निवेश से भी बचें। अपने पोर्टफोलियो का अधिकतम 15 फीसदी पैसा ही लगाएं। क्योंकि वैसे भी इस समय गोल्ड फंड की यूनिट्स आपको महंगी मिलेंगी। बल्कि गोल्ड फंड में भी एसआईपी के जरिए ही निवेश करने की सलाह दी गई है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
