नई दिल्ली, जून 27। वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-मई 2021 के दौरान सोने का आयात कई गुना बढ़ा। इन दो महीनों में भारत में सोने का आयात 6.91 अरब डॉलर (51,438.82 करोड़ रुपये) हो गया। बता दें कि सोने के आयात का चालू खाता घाटे पर काफी असर होता है। पिछले साल अप्रैल-मई में देश में सोने का आयात सिर्फ 7.91 करोड़ डॉलर यानी लगभग 599 करोड़ रु रहा था। पिछले साल अप्रैल-मई में कोरोनावायरस के कारण देश भर में लॉकडाउन था, जिसके चलते सोने का आयात काफी गिर गया था।
चांदी का आयात घटा
अप्रैल-मई में जहां एक और सोने का आयात कई गुना बढ़ा है, तो वहीं इस अवधि में चांदी के आयात में काफी भारी गिरावट आई है। पिछले साल की समान अवधि में चांदी का आयात 93.7 फीसदी घट कर 27.56 करोड़ डॉलर का रह गया। मालूम हो कि सोने के आयात में भारी उछाल से देश का व्यापार घाटा काफी बढ़ा है।
कहां से कहां पहुंचा व्यापार घाटा
पिछले साल अप्रैल-मई अवधि में व्यापार घाटा 9.91 अरब डॉलर पर था। जबकि इस साल सोने के आयात में कई गुना बढ़ोतरी होने से देश का व्यापार घाटा 21.38 अरब डॉलर पर पहुंच गया। भारत दुनिया में सोने का सबसे बड़ा आयातक है, जो मुख्य रूप से ज्वेलरी इंडस्ट्री की मांग को पूरा करने के लिए किया जाता है। मात्रा के लिहाज से देखें तो देश में सालाना 800-900 टन सोने का आयात किया जाता है।
हीरो और ज्वेलरी का निर्यात बढ़ा
चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों के दौरान रत्न और आभूषणों का निर्यात बढ़ कर 6.34 अरब डॉलर हो गया, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 1.1 अरब डॉलर था। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मई में 67.91 करोड़ डॉलर (4,976.07 करोड़ रुपये) का सोना आयात किया गया। देश भर में लगे लॉकडाउन के बीच पिछले साल मई में सिर्फ 7.63 करोड़ डॉलर के सोने का आयात हुआ था।
अप्रैल में कितना रहा सोने का आयात
इससे पहले अप्रैल में सोने का आयात 6.3 अरब डॉलर रहा था। जबकि पिछले साल अप्रैल में सोने का आयात 28.3 लाख डॉलर का रहा था। सोने का मौजूदा स्तर देखें तो 46,168 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर आ चुका है। 10 महीने पहले अगस्त 2020 में में सोने का रेट 57000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक चला गया था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अंतिम कारोबारी दिवस यानी शुक्रवार को सोने में तेजी के साथ कारोबार हुआ। सोने में अगस्त की फ्यूचर ट्रेड 86.00 रुपये की तेजी के साथ 46,956.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड होकर बंद हुई।
इंटरनेशनल मार्केट में सोने का रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को अंतिम कारोबारी दिवस पर गोल्ड में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ। अमेरिका में सोने का कारोबार 5.96 डॉलर की तेजी के साथ 1,781.29 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड बंद हुई। वहीं चांदी का कारोबार 0.17 डॉलर की तेजी के साथ 26.11 डॉलर के स्तर पर ट्रेड बंद हुई।
More From GoodReturns

GIFT City क्या है? NRIs के लिए Dollar Investment का आसान तरीका | Benefits, Process & Risks

MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?

IRCTC की नई वेबसाइट! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान

FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?

Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?

SBIFM की लिस्टिंग के बाद AMC शेयरों में मची हलचल! HDFC AMC और निप्पॉन में कमाई के ये हैं 7 दमदार ट्रेड्स

Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?

Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर

Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत

UPI Payment: बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट? जानिए NPCI का नया प्लान

LPG Price Today: 15 जुलाई को बदले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम? जानें अपने शहर का नया रेट



Click it and Unblock the Notifications