नई दिल्ली, जुलाई 26। भारत में सोने का आयात 2021 की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कई गुना बढ़कर 7.9 अरब डॉलर (यानी करीब 58,572.99 करोड़ रुपये) हो गया। सोने के आयात का देश के चालू खाते के घाटे पर काफी असर पड़ता है। आपको बता दें कि पिछले साल की समान तिमाही में कोरोना के कारण सोने का आयात काफी कम रह गया था। स्थिति बेहतर होने से सोने के आयात में कई गुना बढ़ोतरी हुई। इस बात का खुलासा वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए आंकड़ों में हुई है।
पिछले साल कितना रहा था सोने का आयात
आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले साल अप्रैल-जून तिमाही में पीली धातु का आयात 68.8 करोड़ डॉलर (5,208.41 करोड़ रुपये) तक गिर गया था। इस साल सोने के उलट चांदी का आयात 93.7 प्रतिशत घट कर 3.94 करोड़ डॉलर रह गया है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जून के दौरान सोने के आयात में उल्लेखनीय वृद्धि से देश का व्यापार घाटा, आयात और निर्यात के बीच का अंतर, बढ़ कर लगभग 31 अरब डॉलर हो गया है।
भारत दुनिया का सबसे बड़ा आयातक
भारत दुनिया में सोने का सबसे बड़ा आयातक है, जो मुख्य रूप से ज्वेलरी इंडस्ट्री की मांग को पूरा करता है। मात्रा के लिहाज से देश में सालाना 800-900 टन सोने का आयात किया जाता है। चालू वित्त वर्ष के पहले तीन महीनों के दौरान रत्न और आभूषण निर्यात बढ़ कर 9.1 अरब डॉलर हो गया, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 2.7 अरब अमेरिकी डॉलर था।
जानिए पहले दो महीनों के आंकड़े
बता दें कि वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-मई 2021 के दौरान भी सोने का आयात कई गुना बढ़ा था। इन दो महीनों में भारत में सोने का आयात 6.91 अरब डॉलर (51,438.82 करोड़ रुपये) हो गया था। पिछले साल अप्रैल-मई में देश में सोने का आयात सिर्फ 7.91 करोड़ डॉलर यानी लगभग 599 करोड़ रु रहा था। अप्रैल-मई में भी चांदी के आयात में काफी भारी गिरावट आई थी। पिछले साल की समान अवधि की तुलना में चांदी का आयात 93.7 फीसदी घट कर 27.56 करोड़ डॉलर रह गया था। इससे पहले अप्रैल में सोने का आयात 6.3 अरब डॉलर रहा था। जबकि पिछले साल अप्रैल में सोने का आयात 28.3 लाख डॉलर का रहा था।
चेक करें सोने के ताजा रेट
आज एमसीएक्स पर और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। सोने में अगस्त की फ्यूचर ट्रेड 123.00 रुपये की तेजी के साथ 47,657.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है। वहीं चांदी की सितंबर की फ्यूचर ट्रेड 193.00 रुपये की तेजी के साथ 67,217.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है।
इंटरनेशनल मार्केट के रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिका में सोने में 10.06 डॉलर की तेजी के साथ 1,810.29 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी में 0.19 डॉलर की तेजी के साथ 25.37 डॉलर के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
