देश में गोल्ड की खपत बढी है। इस साल मार्च में गोल्ड इंपोर्ट में 471% की बढ़त दर्ज की गई। यह करीब 160 टन रही।
नई दिल्ली: देश में गोल्ड की खपत बढी है। इस साल मार्च में गोल्ड इंपोर्ट में 471% की बढ़त दर्ज की गई। यह करीब 160 टन रही। जी हां महामारी के बाद अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार होना जारी है। देश ने मार्च में कुल निर्यात में 58% की बढ़त दर्ज की है जो अब तक की सबसे बड़ी मासिक वृद्धि है। वहीं सोने के आयात में 471% की बढ़ोत्तरी घरेलू खपत में सुधार का संकेत है।

देश में आया 160 टन सोना
बता दें कि रॉयटर्स की खबर के मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस साल देश में सोने का आयात मार्च में 471% बढ़कर 160 टन हो गया है। इसकी बड़ी वजह सोने की कीमतों का रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे आना और आयात शुल्क में कटौती होना है। सोने के आयात के साथ-साथ देश के कुल आयात में भी बढ़त दर्ज की गई है. सालभर पहले की तुलना में यह मार्च में 53% बढ़कर 48 अरब डॉलर (3,518 अरब रुपये से अधिक) हो गया है।
देश का निर्यात 7.4% घटकर 290.18 अरब डॉलर
देश में आयात बढ़ा है लेकिन निर्यात में भी मार्च में रिकॉर्ड 58% की बढ़त दर्ज की गई है। इस साल यह 34 अरब डॉलर (2,492 अरब रुपये से अधिक) के रिकॉर्ड स्तर पर रहा है। अब तक भारत के इतिहास में निर्यात में सबसे अधिक मासिक वृद्धि है। महामारी के वजह से वित्त वर्ष 2020-21 में देश का निर्यात 7.4% घटकर 290.18 अरब डॉलर (21270 अरब रुपये से अधिक) रहा है। इसी तरह देश के आयात में भी 18% का संकुचन देखा गया है और यह 389 अरब डॉलर (28,513 अरब रुपये से अधिक) तक आ गया है।

321 टन सोना का हुआ आयात
सोने का आयात बढ़ना अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय हो सकता है, क्योंकि इससे व्यापार घाटा बढ़ने की संभावना रहती है। इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में देश में कुल 321 टन सोने का आयात हुआ जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह मात्र 124 टन था। मार्च में देश का व्यापार घाटा बढ़कर 14 अरब डॉलर (1026 अरब रुपये) हो गया जो पिछले साल इसी महीने में करीब 10 अरब डॉलर (733 अरब रुपये) था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications