देश का सोने का आयात अप्रैल में लगातार पांचवे महीने गिरा है। कोविड-19 संक्रमण के चलते वैश्विक लॉकडाउन की वजह से यह 100 फीसदी गिरकर 28.3 लाख डॉलर का रहा है।
नई दिल्ली: देश का सोने का आयात अप्रैल में लगातार पांचवे महीने गिरा है। कोविड-19 संक्रमण के चलते वैश्विक लॉकडाउन की वजह से यह 100 फीसदी गिरकर 28.3 लाख डॉलर का रहा है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2019 में यह 39.7 अरब डॉलर था। सोने का आयात गिरने से देश का व्यापार घाटा कम करने में मदद मिली है। देश का व्यापार घाटा अप्रैल में 6.8 अरब डॉलर रहा जो पिछले साल अप्रैल में 15.33 अरब डॉलर था। देश के सोना आयात में दिसंबर से गिरावट जारी है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोना आयातक है। देश में हर साल करीब 800 से 900 टन सोने का आयात होता है।

रत्न और आभूषण का निर्यात अप्रैल में 98.74 फीसदी गिरा
देश से रत्न और आभूषण का निर्यात अप्रैल में 98.74 फीसदी गिरकर 3.6 करोड़ डॉलर का रहा। वित्त वर्ष 2019-20 में देश का स्वर्ण आयात 14.23 फीसदी गिरकर 28.2 अरब डॉलर रहा जो 2018-19 में 32.91 अरब डॉलर था। सोने का आयात देश के चालू खाते के घाटे पर बड़ा बोझ डालता है। चालू खाते के घाटे से आशय देश में विदेशी पूंजी के आने और जाने के बीच का अंतर है। अप्रैल-मार्च 2019-20 में चांदी के आभूषणों का निर्यात 105.60 प्रतिशत बढ़ कर 12,018.09 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 5,845.37 करोड़ रुपये के बराबर था। वर्ष के दौरान रंगीन रत्नों का निर्यात 18.18 प्रतिशत गिर कर 2,272.44 करोड़ रुपये का रहा। वही इस अवधि में क्षेत्र का आयात 5.74 प्रतिशत गिर कर 24.01 अरब डॉलर का रहा जो एक साल पहले 25.48 अरब डॉलर के बराबर था। पिछले वित्त वर्ष में बिना तराशे हीरों का आयात 16.25 प्रतिशत गिर कर 12.68 अरब डॉलर के बराबर रहा।
लॉकडाउन 4 जारी, अभी भी कई इंडस्ट्री ठप
कोरोना वायरस का असर इस कदर बड़ा है कि देश की लगभग सारी औद्योगिक गतिविधियां ठप पड़ी हुई थीं। हालांकि लॉकडाउन 4.0 जो 18 मई से शुरू हुआ है उसमें सरकार ने कई इंडस्ट्री को खोलने के लिए अनुमति दे दी है। सोने के कारोबार पर भी इसका भारी असर देखा गया है। जहां सोने का हाजिर कारोबार बंद है और सर्राफा बाजार में वीरानी छाई हुई है। सोने के आयात के घटने से चालू खाते पर तो बोझ घटा है लेकिन आने वाले समय में जब सर्राफा बाजार खुलेंगे तो ज्वैलर्स को सोने की कमी से जूझना पड़ सकता है क्योंकि भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर सोना आयात करता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 3 मार्च को चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! 20,000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Chandra Grahan 2026: सूतक काल सुबह 6:23 से शुरू, जानें आपके शहर में कब लगेगा चंद्र ग्रहण

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: चंद्र ग्रहण के दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड



Click it and Unblock the Notifications