नयी दिल्ली। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक सोने का आयात वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-फरवरी अवधि में 3.3 प्रतिशत गिर कर 26.11 अरब डॉलर रह गया। बता दें कि सोने के आयात का देश के चालू खाते घाटे (सीएडी) पर काफी प्रभाव रहता है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में देश में 27 अरब डॉलर का सोना आया था। सोने के आयात में गिरावट से देश का व्यापार घाटा भी कम हुआ है।
84.62 अरब डॉलर रहा व्यापार घाटा
चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों के दौरान सोने के आयात में गिरावट ने देश के व्यापार घाटे को 84.62 अरब डॉलर तक घटाने में मदद की है। पिछले कारोबारी साल के पहले 11 महीनों में यह 151.37 अरब डॉलर रहा था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक है। भारत में जितना सोना आता है उसमें से अधिकतर से ज्वेलरी इंडस्ट्री की मांग पूरी की जाती है।
हर साल कितना सोना आता है
अनुमान के अनुसार वॉल्यूम के लिहाज से देश में सालाना 800-900 टन सोने का आयात किया जाता है। निर्यात क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इस साल के बजट में सोने पर आयात शुल्क को घटा कर 7.5 प्रतिशत कर दिया था। हालांकि सोने पर 2.5 प्रतिशत की दर से कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट सेस लगता है। अप्रैल-फरवरी 2020-21 में रत्न और आभूषण निर्यात 33.86 प्रतिशत घट कर 22.40 अरब डॉलर रह गया।
फरवरी में बढ़ा सोने का आयात
पिछले साल फरवरी में 2.36 डॉलर के मुकाबले इस साल समान महीने में सोने का आयात बढ़ कर 5.3 डॉलर हो गया। 11 महीनों के दौरान चांदी का आयात 70.3 प्रतिशत घट कर 78.075 करोड़ डॉलर का रहा है। बता दें कि सोने और चांदी के आयात में बड़ी रुकावट कोरोना महामारी और लॉकडाउन रहा है।
पिछले साल कैसा रहा आयात
बता दें कि 2020 में भारत में सोने का आयात 2009 के बाद सबसे कम रहा था। कोरोनावायरस ने मांग और आपूर्ति दोनों को बुरी तरह प्रभावित किया था। वहीं ऊंची कीमतों ने भी खरीदारों को सोने से दूर रखा। भारत सोने की खपत के मामले में दूसरे और आयात के मामले में पहले नंबर पर रहता है। पिछले साल सोने की विदेशी खरीद घट कर 275.5 टन रह गई। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़ों के अनुसार यह 2009 के बाद सबसे कम है। भारत में सोने की खपत लगातार दूसरे साल कम दर्ज की गई। 2020 से पहले 2019 में भी भारत में सोने की खपत घटी थी।
विदेशी खरीद पर निर्भरता
कोरोनावायरस को नियंत्रित करने के लिए पिछले साल देश में लॉकडाउन लगा था, जिससे अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ। इससे आवाजाही भी लगभग शून्य हो गयी थी। लॉकडाउन में कम फ्लाइटें भारत में आईं, जिससे आयात प्रभावित हुआ। बता दें कि भारत अपनी सोने की अधिकांश जरूरतों को विदेशी बाजारों से पूरा करता है। अगर आप हर शहर के सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट जानना चाहते हैं तो दिए गए लिंक (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर जाएं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications