नयी दिल्ली। अप्रैल-अक्टूबर की छमाही में भारत के सोना आयात में 9% की गिरावट आयी है। वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी किये गये ताजा आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2018-19 की अप्रैल-अक्टूबर छमाही के मुकाबले 2019-20 की समान छमाही में देश का सोना आयात 9% घट गया। पिछले कारोबारी साल की इस छमाही में भारत में 19.4 अरब डॉलर के सोने का आयात किया गया था, जो चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में घट कर 17.63 अरब डॉलर का रह गया। रुपये में बतायें तो इस साल अप्रैल-अक्टूबर तक देश में करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये के सोने का आयात किया गया। महीनों में देखें तो जुलाई से हर महीने देश का सोना आयात घट रहा था, जिस पर अक्टूबर में ब्रेक लगा है। अक्टूबर में देश का सोना आयात 5% की बढ़ोतरी के साथ 1.84 अरब डॉलर का रहा। बता दें कि वॉल्यूम में बात करें तो भारत में हर साल करीब 800-900 टन सोना आयात किया जाता है।

व्यापार घाटा भी हुआ कम
सोने के निर्यात में गिरावट का एक बड़ा फायदा व्यापार घाटा कम होने के रूप में सामने आया है। अप्रैल-अक्टूबर की छमाही में देश का व्यापार घाटा 94.72 अरब डॉलर का रहा, जो पिछले कारोबारी साल की इसी अवधि में 116.15 अरब डॉलर का रहा था। जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया में भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है। भारत में मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए सोने की जरूरत होती है। क्योंकि भारत में शादी वगैरह में सोने के आभूषण पहनने का चलन काफी अधिक है।
सरकार ने बढ़ायी थी सोने पर इम्पोर्ट ड्यूटी
गौरतलब है कि सरकार ने इस साल के बजट में सोने के आयात पर इम्पोर्ट ड्यूटी 10% से बढ़ा कर 12.5% कर दी थी। सरकार ने यह कदम व्यापार घाटा और चालू खाता घाटे पर सोने के आयात के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए उठाया था। इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ने का असर ताजा आँकड़ों में दिख रहा है। हालाँकि जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ने इम्पोर्ट ड्यूटी 4% तक घटाने की सिफारिश की थी। अप्रैल-अक्टूबर में हीरो और आभूषण का निर्यात लगभग 2 प्रतिशत घटकर 18.3 अरब डॉलर का रह गया।
यह भी पढ़ें - ऐसे करें बच्चे की पढ़ाई के लिए पैसों का इंतजाम
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications