नई दिल्ली, जून 24। आज कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को एक बार सोने की कीमतों में गिरावट आई। सोना खरीदारों के लिए यह राहत भरी खबर है। आज गुरुवार 24 जून को सोने की कीमतों में फिर से गिरावट दर्ज की गयी। सोना और 154 रु सस्ता हो गया। इससे 24 कैरेट वाले सोने के रेट 47214 रु से गिर कर 47060 रु पर आ गए। चांदी की कीमतें भी नीचे आई हैं। आगे जानिए आज के सोने और चांदी के रेट।
24 जून को सोने-चांदी का रेट
गुरुवार को सोने की कीमतों में कमी आई। आज सुबह 24 कैरेट वाला सोना में 154 रु प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ खुला। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47214 रु से गिर कर 47060 रु पर आ गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 125 रु सस्ती हुई। चांदी के दाम प्रति किलो 67991 रु से गिर कर 67866 रु पर आ गए।
बाकी कैरेट सोने के रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना आज 153 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 46872 रु और 22 कैरेट वाला सोना 141 रु सस्ता होकर 43107 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 116 रु नीचे आया और यह प्रति 10 ग्राम 35295 रु तक सस्ता हो गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 90 ग्राम 51 रु की गिरावट के साथ 27530 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
गौरतलब है कि कि सोने और चांदी कीमत जो यहां बताई गई है, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं है। एक और बात आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
जानिए क्या होता है 24 कैरेट गोल्ड
24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। इसे ही शुद्ध सोना कहा जाता है। अगर हम भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें, तो इसमें रोज उतार-चढ़ाव होता है। 24 कैरेट गोल्ड निवेश के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन यह जेवर के लिए अच्छा नहीं होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट जहां डॉलर में तय होता है, वहीं उसकी तौल औंस में तय होती है। ग्राम के हिसाब से 1 औंस 28.3495 ग्राम का होता है।
जानिए क्या होता है 22 कैरेट गोल्ड
22 कैरेट गोल्ड में 22 हिस्सा सोना होता है और इसमें 2 हिस्सा अन्य धातुओं का मिलाया जाता है। इन धातुओं में तांबा, जिंक जैसी धातुए होती हैं, जिससे इनके जेवर बनाए जा सकें। क्योंकि 24 कैरेट गोल्ड से जेवर नहीं तैयार किए जा सकते हैं। जेवर के लिए सबसे अच्छा सोना 22 कैरेट का ही माना जाता है।
More From GoodReturns

Gold rate today: 15 जुलाई को सोना हुआ महंगा या सस्ता? खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव

Aaj Sone Ka Bhav: 17 जुलाई को सोना हुआ सस्ता या महंगा? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

GIFT City क्या है? NRIs के लिए Dollar Investment का आसान तरीका | Benefits, Process & Risks

MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?

IRCTC की नई वेबसाइट! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान

FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?

Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?

SBIFM की लिस्टिंग के बाद AMC शेयरों में मची हलचल! HDFC AMC और निप्पॉन में कमाई के ये हैं 7 दमदार ट्रेड्स

Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?

Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर

Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत



Click it and Unblock the Notifications