सोना खरीदने का अच्छा समय चल रहा है। आज फिर सोना हो गया है। बता दें कि लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ है। वहीं चांदी भी बुधवार के मुकाबले सस्ती हुई है।
नई दिल्ली: सोना खरीदने का अच्छा समय चल रहा है। आज फिर सोना हो गया है। बता दें कि लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ है। वहीं चांदी भी बुधवार के मुकाबले सस्ती हुई है।

गुरुवार को देश भर के सर्राफा बाजार में बुधवार के मुकाबले सोना और चांदी दोनों के हाजिर भाव में गिरावट देखी जा रही है। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव आज 866 रुपये गिरकर 52528 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी का हाजिर भाव 624 रुपये प्रति किलो नीचे 66448 रुपये पर खुला।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
पिछले कारोबारी दिन सोना 421 रुपये की गिरावट के साथ हुआ था बंद
बता दें बुधवार को सोने के भाव में 421रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई थी और औसतन यह 53394 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी औंधेमुंह गिरी थी। बुधवार को चांदी की कीमत में 2926 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट देखी गई और यह औसतन 67072 रुपये पर बंद हुई थी। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
भारी गिरावट आई सोने-चांदी में आज
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। सोना एक बार फिर से लुढ़का। वहीं चांदी की कीमत 624 रुपये गिरकर 66448 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन ही सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट आई अगर देशभर के सर्राफा बाजार पर नजर डालें तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत 52528 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। जबकि 23 कैरेट सोने की कीमत 52318 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 48116 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इसके साथ ही 18 कैरेट सोने की कीमत 39396 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
जानिए कौन खरीद रहा सोना
शेयर बाजार में गिरावट और अर्थव्यवस्था में संकट के दौर में तमाम फंड मैनेजर पोर्टफोलियो में सोने की हिस्सेदारी बढ़ाते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि सोना सेफ हैवन इन्वेस्टमेंट यानी सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है। केंद्रीय बैंक, फंड मैनेजर्स, स्वतंत्र निवेशक आदि ये सभी लोग पूरी दुनिया में अलग अलग एक्सचेंज पर सोने की खरीदारी कर रहे हैं।
आ सकती सोने में तेजी
बाजार एक्सपर्ट्स की माने तो इस साल दिवाली और धनतेरस पर सोने के दाम में फिर से तेजी आएगी। और 10 ग्राम सोने का भाव 60000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच सकता है। वहीं बाजार एक्सपर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 80 हजार के आंकड़े को पार कर सकती है। बाजार जानकार इस हफ्ते आई गिरावट का शॉर्ट टर्म गिरावट मान रहे हैं। उनके मुताबिक फिलहाल छोटी अवधि में सोने का भाव गिरता नजर आएगा, लेकिन इस साल के अंत तक सोने में तेजी आएगी और इस दिवाली तक सोने की कीमत 60 हजार प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर सकती है। सोना-चांदी के भाव में शॉर्ट टर्म गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट का असर है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश रहा है। जब भी अर्थव्यवस्था संकट के दौर से गुजरती है तब निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुनते हैं।


Click it and Unblock the Notifications