आज सोना सस्ता हुआ। आज तीन दिन के बाद सोना की कीमतों में गिरावट आई है। आज यानी 13 अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने के भाव में 122 रुपये की गिरावट आई है।
नई दिल्ली: आज सोना सस्ता हुआ। आज तीन दिन के बाद सोना की कीमतों में गिरावट आई है। आज यानी 13 अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने के भाव में 122 रुपये की गिरावट आई है। 10 ग्राम सोना आज 122 रुपये सस्ता होकर 51,034 रुपये पर खुला। वहीं, चांदी में 1,000 रुपये की गिरावट दर्ज की। चांदी का हाजिर भाव 62,628 रुपये पर खुला। GOLD ने चिंता बढ़ाई : खत्म हो रहा है भंडार, बचा है अब केवल इतना ही ये भी पढ़ें

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51034 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50830 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46747 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38276 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 62628 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
गिर गए सोने के वायदा भाव, चांदी में भी भारी गिरावट
सोने-चांदी की वायदा कीमतों में मंगलवार सुबह अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार सुबह दिसंबर वायदे के सोने की कीमत 0.59 फीसद या 301 रुपये की गिरावट के साथ 50,806 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। उधर वैश्विक बाजार में भी सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में मंगलवार सुबह अच्छी-खासी गिरावट देखी गई। घरेलू वायदा बाजार में सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार पर दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत 1.21 फीसद या 764 रुपये की गिरावट के साथ 62,334 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती देखी गई। वहीं, वैश्विक बाजार में भी चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में मंगलवार सुबह अच्छी खासी गिरावट देखी गई।
वैश्विक स्तर पर क्या हैं सोने-चांदी की कीमतें
वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट देखी गई। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.65 फीसद या 12.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1,916.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.55 फीसद या 10.49 डॉलर की गिरावट के साथ 1,912.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वैश्विक स्तर पर सोने के साथ ही चांदी की भी हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में मंगलवार सुबह गिरावट देखी गई। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 1.35 फीसद या 0.34 डॉलर की गिरावट के साथ 24.93 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 1.18 फीसद या 0.30 डॉलर की गिरावट के साथ 24.81 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।
जानिए दिवाली तक क्या होगा सोना
एक्सपर्ट्स का कहना हैं कि अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज पर अनिश्चितता जारी है। इसीलिए अब कारोबारियों की नजर ब्रिटेन के व्यापार समझौते पर है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक यूरोपीय संघ व्यापार समझौते की रूपरेखा तैयार करने के लिए गुरुवार की समय सीमा निर्धारित की है। दिवाली तक सोना एक रेंज में रह सकता है। अगर ऊपरी स्तर की बात करें तो ये 51,500 से 52800 रुपये प्रत दस ग्राम तक पहुंच सकता है। वहीं, निचले स्तर इसके भाव गिरकर 49,800 प्रति दस ग्राम पर आने की संभावना है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों



Click it and Unblock the Notifications