सोने-चांदी की कीमतों में बुधवार को गिरावट देखने को मिल रही है। लगातार दो दिनों के तेजी के बाद सोना-चांदी आज धड़ाम हो गए।
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में बुधवार को गिरावट देखने को मिल रही है। लगातार दो दिनों के तेजी के बाद सोना-चांदी आज धड़ाम हो गए। लेकिन तीसरे कारोबारी दिन सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया है। सर्राफा बाजार में सोना जहां 391 रुपये सस्ता हुआ है वहीं चांदी के भाव में भारी गिरावट आई है।

बुधवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने का हाजिर भाव 53424 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। वहीं चांदी औंधेमुंह गिरी है। आज चांदी 2863 रुपये गिरकर 67135 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खुली। बता दें मंगलवार को सोने के भाव में जबरदस्त तेजी आई थी। देश भर के सर्राफा बाजार में सोमवार की तुलना में 10 ग्राम सोने का हाजिर भाव 941 रुपये बढ़कर 53,815 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, एक किलो चांदी का हाजिर भाव 1,964 रुपये की तेजी के साथ 69,998 पर बंद हुआ था।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोना 391 रुपए की गिरावट के साथ खुला, चांदी 68000 के करीब
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। सोना एक बार फिर से लुढ़का। वहीं चांदी की कीमत 2863 रुपये गिरकर 67135 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन ही सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट आई अगर देशभर के सर्राफा बाजार पर नजर डालें तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत 53424 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। जबकि 23 कैरेट सोने की कीमत 53210 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 48936 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इसके साथ ही 18 कैरेट सोने की कीमत 40068 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
इस वजह से आई गिरावट
अमेरिकी डॉलर में आई मज़बूती के चलते विदेशी बाजार में सोना सस्ता हो गया है। बुधवार को सोने की कीमतें 2000 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गई है। इसके चलते भारतीय बाजारों में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतें गिर गईं। एमसीएक्स पर अक्टूबर का सोना वायदा 0.5% गिरकर 53,313 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी वायदा 0.8% गिरकर 68,938 प्रति किलोग्राम पर आ गया है।
7 अगस्त को शिखर पर पहुंच गया था सोना
सोना इस महीने की 7 तारीख को अब तक के शिखर यानी 56,191 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत घट कर 2000 डॉलर प्रति औंस से नीचे पहुंच गई। स्पॉट गोल्ड 0.4 फीसदी घट कर 1993.68 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। एक सप्ताह पहले यह 2,014.97 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था। वहीं यूएस गोल्ड फ्यूचर 0.5 फीसदी गिर कर 2002.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। गोल्ड आधारित दुनिया के सबसे बड़े ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड की होल्डिंग 0.33 फीसदी बढ़ कर 1253.38 टन पर पहुंच गई।
More From GoodReturns

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications