नई दिल्ली। बिना हॉलमार्क के सोने के गहने व कलाकृतियों की बिक्री के लिए आभूषण कारोबारियों को सरकार ने राहत दी है। कोरोना संकट के कारण सरकार ने बिना हॉलमार्क वाले सोने के गहनों की बिक्री पर पाबंदी की समय सीमा बढ़ाकर एक जून 2021 कर दी है। यह जानकारी केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने दी। उन्होंने बताया कि सोने के गहनों के लिए हॉलमार्किंग की अनिवार्यता 15 जनवरी 2021 से बढ़ाकर अब एक जून 2021 कर दी गई है। अब अगले साल तक सुनार चाहें तो हालमार्किंग के गहने बेचें या बिना हालमार्किंग के गहने, यह उनकी मर्जी होगी।
वीडियो कान्फ्रेंसिंग में दी यह जानकारी
वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण आभूषण कारोबारियों को दिक्कतें आ रही हैं, इसलिए हॉलमार्किंग की अनिवार्यता लागू करने की समय सीमा बढ़ाकर जून कर दी गई है। केंद्रीय मंत्री ने इस मौके पर भारतीय मानक ब्यूरो यानी बीआईएस का मोबाइल एप बीआईएस-केयर बीआईएस के समस्त क्रिया-कलापों का ऑटोमेशन करने के लिए एकीकृत पोर्टल ई-बीआईएस लांच किया। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक मानक के सिद्धांत को लागू करने के लिए एक योजना बनाई गई है, जो शीघ्र ही लागू की जाएगी।
क्या होती है हॉलमार्किंग
हॉलमार्किंग कीमती धातु सामग्रियों में कीमती धातु की आनुपातिक सामग्री का सटीक निर्धारण एवं आधिकारिक रिकार्ड है।
क्यों की जाती है हॉलमार्किंग
हॉलमार्किंग खरीदारों को यह पहचानने में कि क्या सोना असली है या नकली मदद करके उनके हितों की रक्षा करती है।
कौन करता है हॉलमार्किंग
भारत में, भारतीय मानक ब्यूरों को सोने की शुद्धता परखने के लिए अधिकृत किया गया है। यह उच्च निकाय आईएस 15820:2009 से कुछ निश्चित परखने और हॉलमार्किंग केन्द्रों को मान्यता देता है। ये केन्द्र, एक बार मान्यता पाने के बाद, बीआईएस-सर्टिफाइड ज्वैलरों को हॉलमार्क प्रदान करने के लिए स्वीकृत हो जाते हैं।
क्या कोई भी ज्वैलर गोल्ड उत्पादों पर हॉलमार्क ले सकता है
नहीं। केवल सर्टिफाइड ज्वैलर ही अधिकृत केन्द्रों से मार्किंग करवाने के पात्र होते हैं। इसीलिए, हॉलमार्क आपको प्रतिष्ठित ज्वैलरों और निर्माताओं को पता लगाने में मदद करती है।
क्या प्रक्रिया है हॉलमार्किंग की
अक्सर गोल्ड ज्वैलरी को हॉलमार्क इस महंगी धातु सामग्री का आंकलन या जांचने के बाद दिया जाता है।
More From GoodReturns

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान



Click it and Unblock the Notifications