Hallmark Gold: महंगाई के साथ सोने की कीमत लगातर बढ़ती जा रही है. इसलिए लोग अब कम कैरेट गोल्ड को ज्यादा खरीदनेलगे हैं. भारत में 9 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक सोना बेचा जाता है. सोने की बढ़ती कीमत की वजह से कम कैरेट वाले सोने की डिमांड बढ़ रही है. लेकिन 9 कैरेट वाले सोने में लिमिट से ज्यादा मिलावट होता है. इसलिए सरकार अब 9 कैरेट वाले सोने में हॉलमार्क लाने के बारे में विचार कर रही है.

इंडिया में हर छोटे-बड़े उत्सव में गोल्ड खरीदा जाता है. सोने के भाव हर दिन बदलते रहते हैं. देश में बढ़ती महंगाई के कारण सोने की कीमतों लगातर बढ़ रही है. ऐसे में लोग कम कैरेट वाले सोने में निवेश करने लगे हैं. मौजूदा समय में 9 कैरेट सोने में कोई भी हॉलमार्क नहीं लगता है.
जिसकी वजह से इसमें चोरी करना और भी आसान हो जाता है. खबर है कि सरकार जल्द 9 कैरेट वाले सोने में हॉलमार्क अनिवार्य कर सकती है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय मानक ब्यूरो यानी बीआईएस (BIS) ने 9 कैरेट सोने में हॉलमार्क को लेकर स्टेकहोल्डर्स के साथ चर्चा शुरू कर दी है.
सरकार ने हॉलमार्क लगाने का फैसला इसलिए ले सकती है. क्योंकि बढ़ते सोने की कीमत के कारण 9 कैरेट सोने की डिमांड बढ़ रही है. ऐसे में शुद्धता बनाए रखना एक नया चैलेंज बन गया है. देश में अभी 9 कैरेट सोने की कीमत 25,000 से 30,000 हजार के बीच चल रही है.
सोने की बढ़ती डिमांड
देश में जल्द ही दिवाली त्योहार आने वाला है. जिसका मतलब है कि अब धीरे-धीरे सोने की मांग तेज होती रहेगी. दिवाली से एक या दो दिन पहले आने वाले धनतेरस उत्सव के दिन ज्वैलरी शॉप के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी रहती है. ऐसे में अगर दिवाली से पहले सरकार 9 कैरेट सोने में हॉलमार्क अनिवार्य करती है, तो 9 कैरेट सोने की डिमांड बढ़ सकती है.
इसके अलावा लोगों को 9 कैरेट सोने में शुद्ध सोना पहचानने में आसानी होगी.
इसके अलावा वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक दुनिया में भारत सोना उपभोक्ता के मामले में दूसरे नंबर पर आता है. यह कहा जा रहा है कि 2024 में त्योहार और शादी के समय सोने की डिमांड 750 टन तक पहुंच सकती है.
इसके साथ ही इस साल की पहली छमाही में सोने की डिमांड में 1.5 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिग ने 9 कैरेट हॉलमार्किंग के फैसले को बढ़ावा दिया है. उनका मानना है कि इस ग्राहकों को शुद्ध सोना पहचाने में मदद मिलेगी.
इसके अलावा हॉलमार्किंग होने से ग्राहकों का कम कैरेट वाले सोने में भरोसा और मजबूत हो जाएगा.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
