Dubai Gold Rate Today: दुबई में सोने की कीमतों में 10 दिनों के लंबे गैप के बाद पहली बार गिरावट देखी गई है। शुक्रवार सुबह 22 कैरेट गोल्ड की कीमत Dh366.75 प्रति ग्राम रही, जो पिछले सप्ताह तक Dh370 या उससे अधिक पर स्थिर बनी हुई थी। यह नई कीमत 30 जून के स्तर के बराबर है, जब आखिरी बार इस रेंज में सोना बिक रहा था। लंबे समय से स्थिर ऊंची कीमतों के कारण ज्वेलरी की मांग में गिरावट दर्ज की गई थी।

ग्राहकों के लिए कीमत बनी मेंटल ब्लॉक
स्थानीय ज्वेलर्स के अनुसार, Dh370 प्रति ग्राम से ऊपर की कीमतें सामान्य ग्राहकों के लिए एक तरह का मानसिक बेरियर बन गया था ग्राहक भारी छूट और ऑफर्स के बावजूद खरीदारी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। कुछ दुकानदारों ने मेकिंग चार्ज में कटौती, फिक्स रेट ऑफर और डायमंड ज्वेलरी पर भी डिस्काउंट दिए लेकिन महंगाई ने खरीदारी की रफ्तार धीमी कर दी।
क्या है खरीदारों की सोच?
विशेषज्ञों का मानना है कि खरीदार अब ऐसे मूल्य की तलाश में हैं जो Dh350-Dh360 प्रति ग्राम के बीच हो। अगर कीमतें Dh365-366 पर स्थिर रहती हैं, तो बाजार में हलचल शुरू हो सकती है, लेकिन रियल बूम तभी आएगा जब कीमत Dh360 से नीचे जाएगी। यह वो रेंज है जिसमें आम खरीदारों की पसंद फिर से जागती है।
सोने की कीमत में ताजा गिरावट को देखते हुए दुबई के ज्वेलर्स अब अपनी समर सेल और प्रमोशनल ऑफर्स को और बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कुछ स्टोर्स पुराने कलेक्शन्स पर "नो मेकिंग चार्ज" जैसी सीमित अवधि की स्कीम्स लाने की सोच रहे हैं। इसके अलावा, इंस्टेंट डिस्काउंट और लकी ड्रॉ जैसे आइडिया पर भी काम किया जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल
वैश्विक बाजारों में सोने की कीमत फिलहाल $3,300 प्रति औंस के करीब है। जानकारों का मानना है कि अगर यह दर $3,340-$3,350 प्रति औंस तक गिरती है, तो दुबई में 22 कैरेट सोने की कीमत Dh360 के आसपास आ सकती है, जिससे एक बार फिर भारी खरीदारी देखने को मिल सकती है।
खरीदारों के लिए सही समय
दुबई में सोने की कीमतों में आई यह गिरावट खरीदारों के लिए एक अवसर साबित हो सकती है। अगर आप लंबे समय से सोना खरीदने का सोच रहे थे लेकिन कीमतों के कारण रुक गए थे, तो अब बाजार में दोबारा नजर डालने का समय है। अगर यह रेट अगले कुछ दिनों तक स्थिर रहता है या और नीचे जाता है, तो तय रूप से ग्राहकों की वापसी और बाजार में रौनक देखने को मिलेगी।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications