नई दिल्ली, जून 7। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। आज सोमवार 7 जून को सोने की कीमतों में एक दम से बढ़त आयी। इससे पहले सोने में 3 दिन तक गिरावट दर्ज की गयी थी। सोने के साथ ही आज चांदी की कीमतें में भी ऊपर चढ़ी। जानिए आज के सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट।
7 जून को सोने-चांदी के रेट
सोमवार को सोने की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 182 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी आई। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48578 रु से गिर कर 48760 रु पर पहुंच गये। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 493 रु महंगा हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 70167 रु से चढ़ कर 70660 रु पर पहुंच गए।
चेक करें बाकी कैरेट का रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार 23 कैरेट वाला सोना आज 182 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 48565 रु और 22 कैरेट वाला सोना 167 रु महंगा होकर 44664 रु पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 136 रु बढ़ा और यह प्रति 10 ग्राम 36570 रु पर आ गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 107 रु की बढ़ोतरी के साथ 28525 रु पर आ गया।
कैसे चेक करें अपने शहर के रेट
हर रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करने लिए हमारी वेबसाइट के इस लिंक (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। एक और अहम बात कि सोने और चांदी के यहां बताए गए इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
चेक करें सोना असली है या नकली
गोल्ड हॉलमार्किंग लागू करने की अंतिम तिथि 16 जून 2021 तय कर दी गयी है। गोल्ड हॉलमार्क एक तरह से सरकारी गारंटी है। असली हॉलमार्क पर बीआईएस का तिकोना निशान रहेगा और इस पर हॉलमार्किंग केन्द्र का लोगो भी लगा होगा। इसके अलावा सोने की शुद्धता भी लिखी होगी। ज्वैलरी किस साल में तैयार हुई उसका वर्ष दिया जाएगा। इसके अलावा उत्पादक का लोगो भी इस पर होगा।
बिल भी जरूरी
एक और जरूरी बात कि सोने या चांदी के जेवर खरीदते समय ज्वेलर से पक्का बिल जरूर प्राप्त करें। इसके कई फायदे हैं। ज्वेलर की तरफ दिए जाने वाले इस बिल में खरीदे गए जेवर की शुद्धता के साथ ही रेट और वजन की डिटेल होगी। अगर आपके पास अपनी ज्वेलरी का बिल है तो सोना या चांदी बेचते समय उसका सही भाव बिना किसी मोलभाव के मिल जाएगा। अगर आपके पास इन जेवरों का बिल नहीं होगा तो सुनार आपसे मनमाने भाव पर सोना खरीदने की कोशिश करेगा। इससे आपको नुकसान होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications