आज फिर गिरा सोना, जानिए क्या हुई नई कीमत

आज फिर सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। बीते कल गुरुवार को भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई थी। बता दें कि शुक्रवार को बाजार खुलते ही सोने की कीमत में गिरावट आई।

नई दिल्‍ली: आज फिर सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। बीते कल गुरुवार को भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई थी। बता दें कि शुक्रवार को बाजार खुलते ही सोने की कीमत में गिरावट आई। वहीं चांदी की कीमत भी धड़ाम हो गया।

Gold Fell Again Today Know What Is The New Price

आज भारतीय सर्राफा बाजार में एमसीएक्‍स पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.65% की गिरावट आई और सोना 52596 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं सितंबर डिलीवरी वाले चांदी की कीमत में 1 फीसदी की गिरावट आई और चांदी 1% नीचे गिरकर 70,345 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

आज भारत में सोने की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

 उच्चतम स्‍तर से ग‍िरा सोना

उच्चतम स्‍तर से ग‍िरा सोना

आपको बता दें कि सोना पिछले हफ्ते 56,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। सोना एक हफ्ते में 2000 रुपए तक नीचे लुढ़ गया है। वहीं वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख और प्रतिभागियों के सौदे घटाने से सोना के साथ-साथ चांदी की कीमत में लगातार गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। पिछले तीन दिनों से सोने की कीमत में गिरावट आ रही है। शुक्रवार को वायदा कारोबार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्‍स) पर शुक्रवार को अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत गिरकर 52596 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 343 रुपए की गिरावट आई और सोना 53,125 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही थी।

 लुढ़की चांदी की कीमत आज

लुढ़की चांदी की कीमत आज

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अगर चांदी की कीमत का हाल देखें तो सुबह सितंबर डिलीवरी वाले चांदी की कीमत 1,240 रुपए नीचे लुढ़कर गई। 1.74 फीसद फिसलकर चांदी की कीमत 69,837 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अगर गुरुवार को चांदी के वायदा भाव पर नजर डाले तो गुरुवार को वायदा बाजार में चांदी का बंद भाव 71,077 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 72,314 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि गुरुवार को वायदा बाजार में चांदी की कीमत 73,598 रुपए प्रति किलोग्राम पर रह गई थी।

 इन वजहों से सस्ता हो रहा है सोना

इन वजहों से सस्ता हो रहा है सोना

सोने की कीमत में पिचले तीन दिनों से गिरावट आ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमत में बड़ी गिरावट की वजह है रूस द्वारा कोरोना वैक्सीन लाने की घोषणा करना। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही कोरोना की वैक्सीन बाजार में आ जाएगी। कोरोना के खिलाफ वैक्सीन की पॉजिटिव खबरों से निवेशकों का ध्यान सोने से कम होकर शेयर बाजार की ओर बढ़ा है। निवेशक अब शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं। शेयर बाजार की ओर निवेशकों के आकर्षण के कारण सोने में निवेश घटा है, जिसकी वजह से सोने की कीमत में गिरावट आई है। दुनिया भर में सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है।

 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्या हैं सोने-चांदी रेट

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्या हैं सोने-चांदी रेट

बात करें अंतरराष्ट्रीय बाजारों की में सोने और चांदी के भाव क्या चल रहे हैं तो बता दें कि ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 8.90 डॉलर यानी 0.45 फीसद की गिरावट के साथ 1,961.50 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। वहीं, हाजिर बाजार में सोने की कीमत 1.95 डॉलर यानी 0.10 फीसद की गिरावट के साथ 1,951.76 डॉलर प्रति औंस पर चल रही है। वहीं, कॉमेक्स पर सितंबर में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.58 डॉलर यानी 2.10 फीसद की गिरावट के साथ 27.14 डॉलर प्रति औंस पर चल रही है। वहीं, हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.51 डॉलर यानी 1.85 फीसद की कमी के साथ 27 डॉलर प्रति औंस पर चल रही है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+