नयी दिल्ली। सोने की कीमतें अगस्त में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद काफी नीचे आई हैं। इस समय सोने के दाम प्रति 10 ग्राम 48,997 रु के आस-पास हैं। वहीं अगस्त में सोने के रेट 56,200 रु प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए थे। इंटरनेशनल मार्केट में ये रेट 2075 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था। 2020 खत्म होने वाला है और अगस्त से अब तक आई गिरावट के बावजूद इस साल में सोने की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है। निवेशकों ने सोने से जम कर पैसा कमाया है। सोने में निवेश की बात करें तो फिजिकल गोल्ड से अच्छा ऑप्शन गोल्ड ईटीएफ माना जाता है। इस साल गोल्ड ईटीएफ में निवेशकों ने बड़ी मात्रा में निवेश किया है। रिटेल निवेशकों के साथ-साथ म्यूचुअल फंड्स ने भी गोल्ड ईटीएफ में खूब निवेश किया है।
कहां-कहां लगाया पैसा
नवंबर में म्यूचुअल फंडों ने छह गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) में निवेश किया है। इनमें एक्सिस गोल्ड ईटीएफ, बिड़ला सन लाइफ गोल्ड ईटीएफ, एचडीएफसी गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड, कोटक गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड, निप्पॉन इंडिया ईटीएफ गोल्ड बीईईएस, एसबीआई गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड स्कीम और यूटीआई गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड शामिल हैं। गोल्ड ईटीएफ ने इस साल अच्छा रिटर्न दिया है। आने वाले समय में गोल्ड के रेट बढ़ने की संभावना है, जिससे गोल्ड ईटीएफ 2021 में भी अच्छा रिटर्न दे सकते हैं।
इन गोल्ड ईटीएफ ने कराई कमाई
पिछले एक साल में देखें तो आदित्य बिड़ला सन लाइफ गोल्ड फंड ने 28.5 फीसदी, इंवेसको इंडिया गोल्ड फंड ने 27.7 फीसदी, एसबीआई गोल्ड फंड ने 29.9 फीसदी, निप्पॉन इंडिया गोल्ड सेविंग फंड ने 29.2 फीसदी और एचडीएफसी गोल्ड फंड ने 30.1 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले साल यानी 2019 में इन गोल्ड ईटीएफ ने क्रमश: 21.3 फीसदी, 21.4 फीसदी, 22.8 फीसदी, 22.5 फीसदी और 21.7 फीसदी का रिटर्न दिया है।
गोल्ड ईटीएफ का मतलब
अगर 2021 में आपका इरादा गोल्ड ईटीएफ में निवेश करने का है तो पहले जान लीजिए कि गोल्ड ईटीएफ क्या होता है। गोल्ड ईटीएफ असल में म्यूचुअल फंड ही है। गोल्ड ईटीएफ भी सोने के रेट पर ऊपर-चीचे आता-जाता है। गोल्ड ईटीएफ निवेशकों को लंबी अवधि में जोरदार रिटर्न कमाने का मिलता है। अच्छी बात ये है कि गोल्ड ईटीएफ इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में होते हैं। आपको शुद्धता को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होगी। आप फिजिकल गोल्ड के मुकाबले जल्दी और मौजूदा रेट पर बेच सकते हैं।
कैसे लगाएं गोल्ड ईटीएफ में पैसा
गोल्ड ईटीफ में निवेश करने के लिए आपके पास डीमैट अकाउंट होना चाहिए। बिना डीमैट खाते के आप गोल्ड ईटीएफ में निवेश नहीं कर सकते। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गोल्ड ईटीएफ में आप 1 ग्राम (1 गोल्ड ईटीएफ यूनिट) के लिए भी निवेश कर सकते हैं। आप गोल्ड ईटीएफ से लोन भी ले सकते हैं। आपको बतौर सिक्योरिटी गोल्ड ईटीएफ रख कर लोन मिल जाएगा। फिजिकल सोने पर मेकिंग चार्ज देना होता है, पर गोल्ड ईटीएफ में ये नहीं होता।
सोने का रेट
16 दिसंबर को सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम 230 रु का इजाफा हुआ, जबकि चांदी का रेट प्रति किलो 1095 रु की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 24 कैरेट वाले सोने का दाम 230 रुपए की बढ़ोतरी के साथ प्रति 10 ग्राम 49526 रुपए और चांदी के दाम प्रति किलो 1095 रु बढ़ कर 64265 रुपए हो गए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications