Gold ETF: सोने को अक्सर एक सुरक्षित निवेश संपत्ति के रूप में माना जाता है। लोग भविष्य की अस्थिरता और अनिश्चितता ने निपटने के लिए सोने की खरीदारी करते हैं। लेकिन सोने को फिजिकल रुप में निवेश करना सुरक्षा और भंडारण के दृष्टिकोण से एक चुनौती हो सकता है। इसलिए गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) में निवेश एक करना उचित होता है। चलिए गोल्ड ईटीएफ के विषय में पता करते हैं।

गोल्ड ईटीएफ (What is Gold ETF)
गोल्ड ईटीएफ भौतिक सोने का आभासी रुप से खरीदने वाली इकाइयाँ हैं, जिन्हें डीमैट के माध्यम से खरीदा जाता है। गोल्ड ईटीएफ घरेलू भौतिक सोने की कीमतों को ट्रैक करते हैं और एनएसई / बीएसई पर कंपनी के स्टॉक की तरह लिस्ट होते हैं। जब आप गोल्ड ईटीएफ में निवेश करते हैं, तो आपको वास्तव में भौतिक सोना नहीं मिलता है, लेकिन आप सोने की कीमत के बराबर नकद बनाएं रखते हैं। इसी तरह, जब आप गोल्ड ईटीएफ बेचते हैं, तो आप भौतिक सोना नहीं बेचते हैं, बल्कि आप सोने की कीमत के बराबर नकद को बेचते हैं।
गोल्ड ईटीएफ खरीदना और बेचना (How to buy and sell Gold ETF)

कोई भी ग्राहक अपने डीमैट अकाउंट का उपयोग करके बीएसई या एनएसई पर गोल्ड ईटीएफ खरीद सकता है। यहां आप सोना कम से कम एक यूनिट के लिए खरीद और बेच सकते हैं। जिन निवेशको के पास डीमैट खाता नहीं है वो लोग गोल्ड फंड ऑफ फंड्स का उपयोग करके गोल्ड ईटीएफ में निवेश कर सकते हैं। गोल्ड ईटीएफ में गोल्ड फंड ऑफ फंड के माध्यम से भी निवेश किया जा सकता है। यहां निवेशक एसआईपी या एकमुश्त धन के माध्यम से सोने में निवेश कर सकते हैं।
गोल्ड ईटीएफ में निवेश के फायदे (Benefits of buying Gold ETF)
1- गोल्ड ईटीएफ में निवेश करने से आपको सोने की रखरखाव में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है और न ही सोने की चोरी का कोई भय होता है।
2 चूंकि गोल्ड ईटीएफ यूनिट डीमैट रूप में होती हैं, इसलिए इसको रखने के लिए लॉकर की कोई आवश्यकता नहीं है। ईटीएफ में निवेश से लॉकर का पैसा भी बचता है।
3- गोल्ड ईटीएफ विनियमित संस्थाएं हैं, इसलिए निवेशक सोने की शुद्धता के पहलू के बारे सोचने की आवश्यकता नहीं है। ईटीएफ में सोने की शुद्धता का स्तर हमेशा 99.5 प्रतिशत या उससे अधिक रहता है। गोल्ड ईटीएफ यूनिट खरीदते समय कोई प्रीमियम, मेकिंग चार्ज नहीं देना होता है।
4- गोल्ड ईटीएफ को खरीदते या बेचते समय सोने के मूल्य निर्धारण में पूर्ण पारदर्शिता रहती है।
5- सोने की रखरखाव की लागत बहुत कम है। आभूषण खरीदने के लिए निवेशकों को एक निश्चित राशि जमा करनी होती है। लेकिन गोल्ड ईटीएफ में निवेशक कम से कम 45 रुपये में निवेश करना शुरू कर सकते हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications