नयी दिल्ली। सोना भारत में काफी पसंद किया जाता है। देश में सोने को कई तरह से इस्तेमाल में लिया जाता है। फिर चाहे वे शादी जैसे मौके पर गहने हों या फिर निवेश करके मुनाफा कमाना भारतीयों को सोना काफी पसंद है। जहां तक सोने में निवेश का सवाल है तो एक्सपर्ट्स फिजिकल गोल्ड के बजाय दूसरे तरीकों से इसमें पैसा लगाने की सलाह देते हैं। इन्हीं में एक ऑप्शन है ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड)। गोल्ड ईटीएफ निवेश करके मुनाफा कमाने के लिए बहुत बेहतरीन ऑप्शन है। गोल्ड ईटीएफ पर म्यूचुअल फंड निवेशक भी काफी भरोसा करते हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि सितंबर में गोल्ड ईटीएफ में 579 करोड़ रु का निवेश किया गया। अगस्त में गोल्ड ईटीएफ में 907.9 करोड़ रु की पूंजी आई थी। इस साल में अब तक गोल्ड ईटीएफ में 5,957 करोड़ रु का शुद्ध निवेश किया गया है। बता दें कि गोल्ड ईटीफ बेहतर रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहे हैं, जिसके चलते निवेशक इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं एक्सपर्ट्स के अनुसार आगे भी गोल्ड ईटीएफ से बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना है।
कितना दिया है रिटर्न
गोल्ड ईटीएफ ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। यहां से एफडी और पोस्ट ऑफिस स्कीम जैसे ऑप्शनों के मुकाबले काफी अधिक रिटर्न मिला है। यहां हम आपको ऐसे 4 गोल्ड ईटीएफ फंड्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने 26 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। इन फंड्स में एचडीएफसी गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड, एसबीआई ईटीएफ गोल्ड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल गोल्ड ईटीएफ और निप्पॉन इंडिया ईटीएफ गोल्ड शामिल हैं।
1, 3 और 5 साल में कराया जोरदार मुनाफा
एचडीएफसी गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड ने पिछले 1 साल में 28.52 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है, जबकि इसका 3 और 5 साल का रिटर्न क्रमश: 18.26 फीसदी और 12.44 फीसदी रहा है। वहीं एसबीआई ईटीएफ गोल्ड ने 1, 3 और 5 साल में क्रमश 28.98 फीसदी, 18.50 फीसदी और 12.33 फीसदी का रिटर्न दिया है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल गोल्ड ईटीएफ ने 28.18 फीसदी, 18.32 फीसदी और 12.12 फीसदी और निप्पॉन इंडिया ईटीएफ गोल्ड ने इन्हीं अवधियों में 28.66 फीसदी, 18.41 फीसदी और 12.35 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। आगे दिवाली आ रही है ऐसे में ये गोल्ड ईटीएफ में पैसा लगाने के लिए ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है।
निवेशकों को आ रहा पसंद
गोल्ड ईटीएफ में पहले के मुकाबले निवेशक ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। इसकी वजह है सोने की कीमतों में तेजी। क्योंकि सोने में जितना रिटर्न मिलता है उतना ही रिटर्न लगभग गोल्ड ईटीएफ से भी मिलता है। जहां तक आगे निवेश का सवाल है तो अभी कोरोना संकट टला नहीं है और इकोनॉमी की स्थिति बहुत बेहतर नहीं है। ऐसे में गोल्ड ईटीएफ पैसा लगाने के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। वैसे भी सोने की कीमतों में करीब 6000 रु की कमी आ गयी है। ऐसे में गोल्ड ईटीएफ में पैसा लगाने के लिए ये एक अच्छा मौका हो सकता है।
क्या है गोल्ड ईटीएफ
गोल्ड ईटीएफ में निवेश करने से पहले एक बार जान लीजिए कि आखिर गोल्ड ईटीएफ क्या होता है। गोल्ड ईटीएफ म्यूचुअल फंड ही है। ये भी सोने के रेट पर ऊपर-चीचे जाता है। गोल्ड ईटीएफ निवेशकों को लंबी अवधि में जोरदार रिटर्न कमाने का मिलता है। ये इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में होता है, इसलिए आपको शुद्धता को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती। इसे आप फिजिकल गोल्ड के मुकाबले जल्दी और मौजूदा रेट पर बेच सकते हैं।
कैसे करें निवेश
गोल्ड ईटीफ में निवेश करने के लिए डीमैट अकाउंट चाहिए। गोल्ड ईटीएफ में शुरुआत में 1 ग्राम (1 गोल्ड ईटीएफ यूनिट) के लिए भी निवेश किया जा सकता है। अच्छी बात ये है कि आप गोल्ड ईटीएफ से लोन भी ले सकते हैं। आपको इसे बतौर सिक्योरिटी देना होगा। वीहं फिजिकल सोने पर मेकिंग चार्ज देना जरूरी है, मगर गोल्ड ईटीएफ में आप इससे बच जाते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications