Gold ETF Investment: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तो सुनने के दाम तेजी से बढ़ ही रहे हैं लेकिन एमसीएक्स पर भी गोल्ड 70,000 रुपए के स्तर को पार कर चुका है। एमसीएक्स पर सोना 70,599 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पर पहुंच चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में गोल्ड प्राइस में और जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है।
यही कारण है कि अगर आप इस समय सोने में इन्वेस्ट करते हैं, तो आपको आगे और जबरदस्त फायदा मिल सकता है। लेकिन इसके लिए फिजिकल गोल्ड खरीदने की जरूरत नहीं है। आप गोल्ड ईटीएफ के माध्यम से डिजिटल सोना भी खरीद सकते हैं।

जानिए क्या है गोल्ड ईटीएफ
गोल्ड ईटीएफ के जरिए डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं, जो आपको ऑनलाइन मिल जाता है। गोल्ड ईटिएफ खरीदना फिजिकल गोल्ड खरीदने के मुकाबले काफी ज्यादा आसान है। 1 गोल्ड ईटीएफ यूनिट 1 ग्राम सोने के बराबर मानी जाती है। अगर आपके पास ज्यादा पैसे नहीं हैं, तो आप 1 से 2 यूनिट तक गोल्ड खरीद सकते हैं। लेकिन फिजिकल गोल्ड में आपको कम से कम तीन से चार ग्राम का सोना तो खरीदना ही पड़ता है।
आप चाहे तो गोल्ड एटीएम स्कीम में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए भी सोना खरीद सकते हैं।
जरूरी नहीं सेफ्टी की चिंता
फिजिकल गोल्ड के मुकाबले गोल्ड ईटीएफ में सुरक्षा की चिंता करने की जरूरत नहीं होती है। गहनों की तरह इसके चोरी होने का खतरा नहीं रहता है।
अगर आप दुकान से सोना खरीदते हैं तो वह कभी -कभी नकली या फिर काम कैरेट का होता है। लेकिन ऑनलाइन गोल्ड ईटीएफ में इन्वेस्ट करने पर सोने की शुद्धता की चिंता करने की जरूरत नहीं होती है।
अगर आपने गोल्ड एटीएफ में निवेश किया हुआ है, तो आप इसे लोन लेने के लिए सिक्योरिटी के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। गोल्ड ईटीएफ पर आपके बिना किसी दिक्कत के बड़ी आसानी से और काफी जल्दी लोन मिल जाता है। इसके अलावा आप जब चाहे इसे खरीद और बेच सकते हैं।
गोल्ड ईटीएफ स्कीम में किस तरह होता है निवेश
गोल्ड ईटीएफ में इन्वेस्टमेंट के लिए आपके पास सबसे पहले एक डीमैट अकाउंट होना चाहिए। अगर आपके पास डिमैट अकाउंट होगा तो ही आप इस गोल्ड इन्वेस्टमेंट स्कीम में पैसे लगा पाएंगे। इसमें आप नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई पर गोल्ड ईटीएफ की यूनिट खरीद सकते हैं। आप जितनी कीमत का सोना खरीदेंगे उतनी प्राइस आपके डीमैट खाते से काट ली जाएगी।
पैसे कटने के एक या दो दिन के बाद आपके खाते में गोल्ड ईटीएफ डिपॉजिट कर दिए जाते हैं।
आप चाहे तो सोने की कीमत बढ़ने पर इन्हें बेचकर तुरंत मुनाफा भी कमा सकते हैं। हालांकि गोल्ड ईटीएफ में लोग लंबे समय तक निवेश करते हैं, क्योंकि यह उन्हें अस्थिर मार्केट और वैश्विक उतार चढ़ाव से सुरक्षा देने के साथ बेहतर रिटर्न भी देता है।
इसलिए अगर आपके पास कुछ पैसे भी है तो आप इन्हें धीरे-धीरे गोल्ड ईटीएफ स्कीम में इन्वेस्ट करके एक बड़ी रकम बना सकते हैं। इस डिजिटल गोल्ड को खरीदने के लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत भी नहीं है, आप इन्हें अपने घर पर ही अपने मोबाइल फोन से खरीद सकते हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
