नयी दिल्ली। जुलाई में गोल्ड ईटीएफ में 921 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। जून के मुकाबले ये राशि 86 फीसदी अधिक है। सोने की उच्च कीमतों को देखते हुए निवेशकों का गोल्ड ईटीएफ की तरफ रुझान बढ़ा है। इसके साथ ही गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या ईटीएफ श्रेणी में इस साल के शुरुआती 7 महीनों में किया गया कुल निवेश 4,452 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस बात की जानकारी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एमफी) की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों में दी गई है। आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने 921 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश गोल्ड ईटीएफ में किया गया, जो जून में आए 494 करोड़ रुपये से अधिक है।
एसेट अंडर मैनेजमेंट में हुई बढ़त
जुलाई के अंत में गोल्ड ईटीएफ की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 19 फीसदी बढ़ कर 12,941 करोड़ रुपये हो गई, जो जून के अंत तक 10,857 करोड़ रुपये थी। हर महीने के लिहाज से देखें तो निवेशकों ने जनवरी में 202 करोड़ रु का निवेश किया और फिर फरवरी में 1,483 करोड़ रु लगाए। लेकिन मुनाफावसूली के लिए मार्च में गोल्ड ईटीएफ में से निवेशकों द्वारा 195 करोड़ रु निकाल लिए गए। इसके बाद अप्रैल में 731 करोड़ रु और मई में 815 करोड़ रु का निवेश आया। जानकार कहते हैं कि अमेरिकी डॉलर में कमजोरी की वजह से सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच तनाव और वैश्विक स्तर पर कोरोना मामलों में लगातार बढ़ोतरी ने इसकी सुरक्षित निवेश अपील को बढ़ावा दिया है।
गोल्ड में आया निखार
एक्सपर्ट्स के अनुसार कोरोनावायरस महामारी के प्रसार के कारण मंदी में घिरी सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच सोना अपेक्षित रूप से सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली एसेट क्लास में से एक के रूप में उभरा है। ये निवेशकों के बीच एक पसंदीदा निवेश विकल्प बना हुआ है। कोरोनावायरस के मामलों में वृद्धि ने तेजी से रिकवरी की उम्मीदों को लेकर निवेशकों के बीच संदेह पैदा किया है और इसीलिए निवेशक अपनी संपत्ति का एक हिस्सा सोने में निवेश करके अपने जोखिम को कम करना जारी रखना चाहते हैं। अनिश्चितता के समय में गोल्ड को एक सुरक्षित निवेश ऑप्शन के रूप में देखा जाता है।
कितना है सोने का रेट
पिछले हफ्ते में सोने के रेट में गिरावट आई है। हालांकि ये अभी भी काफी ऊंचे स्तर पर बरकरार है। 14 अगस्त को खत्म हुए हफ्ते में सोने का हाजिर भाव 2954 रुपये कम हुआ। इसके अलावा इस दौरान चांदी भी 4250 रुपये सस्ती हुई। 14 अगस्त शुक्रवार को सोने की कीमतें 0.65 फीसदी की गिरावट के साथ 52596 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं इस दौरान चांदी की कीमतें 1 फीसदी घटी और गिरकर 70,345 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गईं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
